दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट, मांगे सुझाव | Chandigarh Education Draft of Special Education Policy for differently | Patrika News
जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए खास शिक्षा पॉलिसी का मसौदा तैयार हो जाएगा और अगले एक से दो महीने के भीतर अंतिम मसौदा जारी किया जाएगा। इस पॉलिसी का उद्देश्य दिव्यांगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का है।
Special Education Policy for differently abled children
Education Policy for differently abled children: चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही शहर के सैकड़ों दिव्यांग बच्चों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है। जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए खास शिक्षा पॉलिसी का मसौदा तैयार हो जाएगा और अगले एक से दो महीने के भीतर अंतिम मसौदा जारी किया जाएगा। इस पॉलिसी का उद्देश्य दिव्यांगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का है। शिक्षा विभाग ने यूटी प्रशासन के निर्देशों पर पॉलिसी फॉर एजुकेशन टू चिल्ड्रन विद डिसेबिलिटी इन यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ बनाया है, जो देश में दिव्यांग बच्चों के लिए पहली पॉलिसी होगी। नीति में प्रस्तावित है कि इसमें 4000 से अधिक छात्रों को लाभ होगा। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को अपने स्कूलों में नामांकित विकलांग बच्चों से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।