देवनारायण जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल
जयपुर। देवनारायण भगवान का 1113 वां जयंती महोत्सव 3 एवं 4 फरवरी को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
गुर्जर समाज एवं सर्व समाज के श्रद्धालुओं की ओर से देवनारायण जयंती मनाई जाती है। इसे लेकर झांकियां, शोभायात्रा और पूजा सहित कई तरह के कार्यक्रमों किए जाते हैं।