Last Updated:
Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भारी बारिश के चलते कम से कम 80 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास में प्रशासन जुटा हुआ है.
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी.
देहरादून और टिहरी में भारी बारिश की संभावना
वहीं 11 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में एवं शेष जनपदों के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं देहरादून में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है.
उत्तराखंड में 80 से अधिक सड़कें बंद
देर रात तक हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पुलिस ने रात के समय ही रिस्पना और बिंदल नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है. प्रदेश में भारी बारिश के चलते कम से कम 80 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास में प्रशासन जुटा हुआ है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली में 17, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में एक, चंपवात में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में 6, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी में राजमार्ग सहित 12 और टिहरी जनपद में 8 सड़कें बंद हैं.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें
