नीट पेपर लीक मामले में बिहार से 2  लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले की जांच जब से सीबीआई के हाथ में आई है, वह ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी ने बिहार में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए मनीष और आशुतोष ने पटना में छात्रों को ठहराने और उन्हें पेपर रटवाने के लिए प्ले स्कूल बुक करवाया था। 

सीबीआई ने मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पेपर लीक के दो आरोपी चिंटू और मुकेश पहले से ही सीबीआई की रिमांड पर हैं। सीबीआई ओएसिस स्कूल में कुल 8 लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

By admin