पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन

जयपुर। एजुकेशन, स्मार्ट ऑटोमेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, एजुकेशन इकोसिस्टम, महिला सुरक्षा व पर्यावरण जैसे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों की समस्याओं के सॉल्यूशन तलाशने के लिए में देश की युवा टीमें। यह नजारा था पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुरु हुए ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2023’ के ग्रैंड फिनाले का। इसमें आईआईटी, एनआईटी कई प्रतिष्ठित संस्थानों के 180 से अधिक स्टूडेंट्स की 30 टीमें झारखंड सरकार के लिए कुछ रीयल टाइम प्रॉब्लम्स के सॉफ्टवेयर आधारित समाधान तैयार कर रही हैं। इसके लिए ये स्टूडेंट्स लगातार 36 घंटे काम करेंगे। इनके काम का 12 सदस्यीय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा गहन आकलन किया जाएगा। समापन पर विजेता पांच टीमों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। चयन के मानदंडों में तकनीकी क्षमता के साथ-साथ व्यावहारिक दुनिया में प्रयोग व इनोवेशन शामिल होंगे।

हैकथॉन के उद्घाटन समारोह में आईटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ गेस्ट के तौर पर उपस्थित रहे। इनमें सॉफ्टसर्व इंक के फाउंडर मनोज पिपरसानिया मुख्य अतिथि थे, जबकि होवर रोबोटिक्स के संस्थापक और सीईओ डॉ. मुनीश जिंदल गेस्ट ऑफ ऑनर तथा इन्फोसिस के माइनिंग इंजीनियर प्रोफेशनल ललित मोहन सोनी स्पेशल गेस्ट थे। इन सभी ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। मेजबान पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि यह देशभर के स्टूडेंट्स के लिए सॉफ्टवेयर इनोवेशन व प्रॉब्लम सॉल्विंग का मंच साबित हुआ है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) तथा इनोवेशंस फॉर ए कनेक्टेड वर्ल्ड द्वारा सॉफ्टवेयर एडिशन के हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

 

By admin

Leave a Reply