पौड़ी : इस शराबी प्रिंसिपल से परेशान लोग, बच्चों से भविष्य से कैसे कर रहे खिलवाड़- देखें वीडियो
पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जनपद (Pauri News) के दूरस्थ थलीसैंण ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ में तैनात प्रधानाध्यापक (Drunk Principle Video) पर ग्रामीणों ने नशे में स्कूल आने और रोकने पर गाली गलौच का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोपी नशेड़ी प्रिंसिपल की तस्वीरें भी कैमरे में कैद की हैं, जिसमें वो नशे में धुत्त प्रतीत हो रहा है.
सोशल मीडिया पर भी आरोपी की हरकतें वायरल हो रही हैं. इसमें एक जगह वह हाथों में छड़ी लेकर बिल्कुल लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहे हैं. इसमें एक शख्स भी उन्हें पीछे से सहारा देता दिख रहा. वहीं एक अन्य वीडियो में वह शराब के नशे में धुत्त होकर जमीन पर बेसुध पड़े दिख रहे हैं. इसके अलावा तीसरे वीडियो में वह क्लास के अंदर बनियान पहनकर बच्चों को पढ़ाते दिखे रहे, जिसमें भी वह नशे में प्रतीत हो रहे हैं. इस दौरान वह एक छात्र की पिटाई करते भी दिख रहे हैं. हालांकि न्यूज़ 18 इस बात की पुष्टि नहीं करता कि ये वीडियो कब का है और इनमें दिख रहा शख्स ही आरोपी प्रिसिंपल है.
गांव के ग्राम प्रधान ने शिक्षा विभाग से आरोपी प्रिंसिपल के ट्रांसफर की मांग करते हुवे ऐसा नही होने पर सभी बच्चों को स्कूल से हटाने की चेतावनी भी दी है. ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार साल 2008 से इस स्कूल में नियुक्त हैं, लेकिन इनकी शराब की लत से परेशान होकर कई अभिवावकों ने अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा लिया है और अब स्कूल में केवल 47 छात्र रह गए हैं. दूसरी तरफ शिक्षा विभाग मामले में जांच करवाने की बात कह रहा है.
आपके शहर से (पौड़ी गढ़वाल)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Government School, Uttarakhand news, Viral video