बढ़े वजन के बाद 13 साल बाद इतनी बदल गई हैं गोपी बहू की ननद किंजल, साथ निभाना साथिया की इस एक्ट्रेस पहचानना होगा मुश्किल

Saath Nibhaana Saathiya: साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस फिरोजा खान का बदला लुक

नई दिल्ली:

Saath Nibhaana Saathiya Actress Firoza Khan Transformation: साल 2010 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ शो साथ निभाना साथिया तो आपको याद होगा, जिसमें गोपी बहू और अहम जी की शादी के बाद की नोंक झोंक खूब दिखाई गई थी. साथ ही इसमें कोकिलाबेन का किरदार भी मजेदार था, वहीं अहम की बहन और कोकिला की बेटी का किरदार निभाने वाली किंजल मोदी आपको याद है? जी हां, हम बात कर रहे हैं टेलीविजन एक्ट्रेस फिरोजा खान की, जिन्होंने साथ निभाना साथिया में गोपी बहू की नाक में दम करने का काम किया था. लेकिन इतने सालों बाद किंजल कहां है, कैसी दिखती है और क्या करती है आइए हम आपको दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें

इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए, काला रंग का बुर्खा पहनी नजर आ रही, यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि किंजल उर्फ फिरोजा खान है, जो इस तस्वीर में काफी डिफरेंट नजर आ रही है और पहले से ज्यादा हेल्दी दिख रही है.

फिरोजा खान 2017 के बाद से टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गई, लेकिन सोशल मीडिया पर फिरोजा खूब एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह यूएई में रहती है और खुद को एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और फूड ब्लॉगर के रूप में उन्होंने डिस्क्राइब किया हुआ है. इंस्टाग्राम पर उनकी ढेर सारी तस्वीर और वीडियो मौजूद है.

14 फरवरी 1985 को मुंबई में जन्मी फिरोजा खान ने मुंबई के बीपीएम हाई स्कूल से पढ़ाई की, इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से डिग्री ली. हालांकि, अपने करियर की शुरुआती दौर में फिरोजा खान को कुछ समय के लिए कॉल सेंटर में भी काम करना पड़ा, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और कुछ टीवी ऐड में काम किया. साल 2009 में फिरोजा खान सबसे पहले टीवी सीरियल बिग स्विच 3 में नजर आई. हालांकि, फिरोजा को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में किंजल का किरदार निभाने से मिली, इसके अलावा फिरोजा सावधान इंडिया, जाना ना दिल से दूर और कोई लौट के आया है सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

By admin

Leave a Reply