बेहतर शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। एस.एस.जी. पारीक पी.जी. काॅलेज ऑफ एजुकेशन, बनीपार्क और जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के बीच शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ, जिस पर पारीक बीएड काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रमिला दुबे और विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के हेड प्रो. बी.एल. जैन ने साइन किए। इससे अब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ही रिसर्च को नए आयाम मिलेंगे, तो पारीक काॅलेज के विद्यार्थी जैन विश्वविद्यालय में इंटर्नशीप के रूप में पढ़ाई के लिए जाएंगे और पारीक काॅलेज में भी विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए आएंगे।

प्राचार्य डाॅ. दुबे ने कहा कि जैन विश्वभारती से एमओयू का फायदा विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, जिसका फायदा बेहतर शिक्षण में होगा। वहीं, प्रो. जैन ने कहा कि इस एमओयू से हमारे शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को पारीक काॅलेज से काफी सीखने को मिलेगा, जो उनके जीवन के लिए उपयोगी होगा, क्योंकि पारीक काॅलेज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पूराना काॅलेज है।

By admin