Bihar Chunav Live: सेनेटरी पैड पर बवाल, क्या तेजस्वी की पत्नी का कट जाएगा वोट?


Last Updated:

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. अधिकांश इलाकों में उम्मीद के मुताबिक बारिश हो रही है. फिलहाल रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में में ऑरेंज अलर्ट रखा गया है. इन जिलो…और पढ़ें

uttarakhand, aj ka mosam, uttarakhand mein aaj ka mausam, उत्‍तराखंड का मौसम, उत्‍तराखंड मौसम अपडेट, उत्‍तराखंड वेदर अपडेट, उत्‍तराखंड में आज का तापमान, उत्‍तराखंड में आज टेंपरेचर, uttarakhand weather update, uttarakhand weather forecast, uttarakhand weather today

हाइलाइट्स

  • रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया.आज बागेश्वर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बन्द रहेंगे. 8 जुलाई lतक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
उत्तराखंड में एक बार फिस मौसम बदलने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जबकि नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, उधम सिंह नगर जिलों में कहीं -कहीं बारिश की अशांका है. वहीं 6 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. अधिकांश इलाकों में उम्मीद के मुताबिक बारिश हो रही है. फिलहाल रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में में ऑरेंज अलर्ट रखा गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में दो तीन दिन से तापमान स्थिर बना हुआ है.

बागेश्वर में सभी स्कूल बंद
आज बागेश्वर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बन्द रहेंगे. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए.
बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. बागेश्वर में लगातार बारिश जारी, जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

8 जुलाई तक बारिश होते रहेगी
उत्तराखंड में 8 जुलाई बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. यहां केअधिकांश जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को भूस्खलन होने के कारण भारी मात्रा में मलबा आ गया. केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीम बली और जंगल चट्टी में रोका गया.उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाइवे हेलगुगाड के पास बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है. बीआरओ की मशीन मार्ग खोलने के लिए रवाना हो गई है. इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में कुंसाला,कुपड़ा और त्रिखली गांव का पिछले चार दिन से तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है.

homeuttarakhand

भारी बारिश का दौर जारी, चारों तरफ पानी ही पानी,इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

By