यमुना में नहाने के लिए गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, मृतकों के घरों में पसरा मातम

यमुना में नहाने के लिए पहुंचे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

बारिश के मौसम में नदी-नालों में नहाना कई बार जानलेवा साबित होता है. कई बार लोगों की डूबने से मौत के मामले आते रहते हैं. दिल्ली (Delhi) में भी ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद (Wazirabad) में यमुना में नहाने के लिए आए तीन बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें

वजीराबाद में यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे तीन बच्चों के परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि अब उनके घर के चिराग वापस लौटकर नहीं आएंगे. दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले तीन बच्चों की यमुना में डूबकर मौत हो गई. 

स्कूल में बच्चों को धर्म के आधार पर बांटने वाले प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड

भजनपुरा से चार बच्चे यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे. अचानक ये बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि एक को तुरंत मौके पर ही बचा लिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसने तीनों के शवों को बाहर निकलवाया. 

इस घटना की सूचना मृतक बच्चों के परिजनों के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अब उस घड़ी को कोस रहे हैं, जिसमें बच्चे नहाने के लिए यमुना नदी गए थे. 


 

By admin

Leave a Reply