यहां दिव्यांग छात्र बना रहे हैं स्पेशल राखी, टीचर्स से मिला आइडिया


रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. राखी का त्योहार आते ही आप में से हर किसी ने बाजार में आई रंग बिरंगी राखियों को तो जरूर खरीद होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी राखियां कोई दिव्यांग बच्चे भी बना सकते हैं. जी हां, अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चों की ओर से राखी के त्योहार पर कई राखियां बनाई जा रही हैं.अल्मोड़ा के खत्याड़ी में स्थित मंगलदीप विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे इन दिनों स्पेशल राखी बना रहे हैं. बच्चों की ऐसी कलाकारी को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. स्कूल में बच्चों को कई क्रिएटिव वर्क कराए जाते हैं, जिससे इनका बौद्धिक विकास भी होता है. इन राखियों को बनाने के लिए बच्चे काफी मेहनत कर रहे हैं. रोजाना यहां पर करीब 50 राखियां बनाई जा रही हैं. जिसमें काफी बारीक काम किया जा रहा है.

छात्र नंदिनी बिष्ट ने कहा  कि वह यहां पर रहकर कई चीजें बनाना सीख रही हैं, जैसे मोमबत्ती, चॉकलेट के अलावा राखी यहां पर बना रही हैं. राखी का त्यौहार आ रहा है तो वह राखी बना रही है और मैम यहां पर बहुत कुछ नया सिखाती हैं.मंगलदीप विद्या मंदिर की सीनियर, स्पेशल एजुकेटर लीना चौहान ने बताया कि यहां पर पढ़ रहे बच्चों को क्रिएटिव वर्क सिखाया जाता है, जिससे वह खुद आत्मनिर्भर बन सकें. पिछले 2 साल से यहां पर राखी बनानी शुरू की थी जिसमें अधिकतर बच्चे सीख चुके हैं. रोजाना करीब 55 राखी बनाई जा रही है. जिनको खरीदने के लिए उनके अभिभावक और परिजन ले रहे हैं अगर कोई भी राखी खरीदना चाहता है तो वह स्कूल से संपर्क कर सकता है.

रोजाना करीब बनाई जाती है 55 राखी
मंगलदीप विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य भारती पांडे ने बताया इस स्कूल को 25 साल पूरे हो चुके हैं इन दिव्यांग बच्चों को उनके बौद्धिक विकास के साथ उन्हें क्रिएटिव वर्क सिखाया जाता है. समय-समय पर बच्चों को अलग-अलग चीज यहां पर सिखाई जाती है. राखी का त्यौहार नजदीक है तो इसके लिए बच्चे यहां पर स्पेशल राखी बना रहे हैं. जिससे बच्चों के उत्साह वर्धन और उनके मनोबल को यहां पर बढ़ाया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : August 24, 2023, 11:40 IST

By admin

Leave a Reply