यह संस्था कर रही दिमागी रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने का काम, पढ़ें खबर
अरशद खान/देहरादून. देहरादून के इंदिरा नगर कॉलोनी में स्थित SORAN किड्स संस्था और स्कूल, स्पेशल नीड्स के बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही है. यहां पर बहुत सारे वह बच्चे जो दिमागी रूप से कमजोर होते हैं या अन्य कोई स्पेशल कैरेक्टरस्टिक समस्या जिनमें होती है. SORAN किड्स ऐसे बच्चों को पढ़ाने का और सिखाने का काम करती है. ताकि स्पेशल चाइल्ड भी मेन स्ट्रीम के बच्चों के साथ घुल मिल सकें और पढ़ाई कर सके. यह संस्थान 3 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए है और एक प्रीप्रेटरी स्कूल के तौर पर चलाया जा रहा है. जिसमें मानसिक रूप से कमजोर वह बच्चे जो अपनी फंक्शनल नीड को पूरा नहीं कर सकते, बोल नहीं सकते ऐसे बच्चों को ट्रेन किया जाता है.
SORAN किड्स की संस्थापक डायरेक्टर नूपुर दुबे बताती हैं कि संस्था में हाई क्वालिफाइड टीचर हैं, जो मान्यता प्राप्त है और रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को पढ़ाने और सिखाने का काम करते हैं. यहां बच्चों को अलग-अलग क्रियाकलापों और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सक्षम बनाया जाता है. हाल ही में SORAN किड्स को मुक्त विद्यालयी शिक्षा और कौशल शिक्षा बोर्ड (सिक्किम सरकार द्वारा 2020 के अधिनियम संख्या 14 के तहत) प्रवेश परामर्शदाता के रूप में अधिकृत किया गया है. इसके माध्यम से अब SORAN किड्स माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के प्रवेश की सुविधा प्रदान कर सकते हैं.
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
SORAN किड्स फाउंडेशन एक सहायता समूह है जो मोटे तौर पर विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों की देखभाल करने वालों और परिवारों का समर्थन करता है. सहायता हेतु इच्छुक परिवार मोबाइल नंबर 8307072211 और सोरेन किड्स कार्यालय दूसरी मंजिल, 819/8, भट्ट प्लाजा, इंदिरा नगर कॉलोनी पर संपर्क कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : August 06, 2023, 14:43 IST