योग और प्राणायाम से होगी थायराइड की छुट्टी, ये 4 तो जरूर करें



Last Updated:

Yoga for Thyroid: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग शिक्षक गिरीश अधिकारी ने लोकल 18 से कहा कि अगर आप नियमित रूप से कुछ योगासन और प्राणायामों को करते हैं, तो थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं.

अल्मोड़ा. थायराइड एक ऐसी बीमारी है, जिससे आज के समय में अधिकतर लोग परेशान हैं. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है. इसका बड़ा कारण गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल है. गले में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं. इसमें कई बार लोग ज्यादा मोटे या फिर दिन-प्रतिदिन पतले होने लगते हैं. अगर आप भी थायराइड से परेशान हैं, तो आप योग और प्राणायाम से इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग टीचर गिरीश अधिकारी ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि अगर आप नियमित रूप से कुछ योगासन और प्राणायामों को करते हैं, तो इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि सर्वांगासन, हलासन, उज्जायी और जालंधर बंध प्राणायाम थायराइड में बहुत कारगर हैं. पहला है सर्वांगासन, इसको करने के लिए आपको सबसे पहले पीठ के बल लेटना होता है और फिर अपने दोनों पैरों को ऊपर ले जाते हुए अपनी कमर को दोनों हाथ के सहारे होल्ड करना होता है. इससे रक्त संचार आपके सिर और गले की ओर होने लगता है, जिससे इस बीमारी पर काफी असर होता है. दूसरा है हलासन, इसमें भी आपको जमीन पर सीधा लेटना होता है और अपने दोनों पैरों को अपने सिर से ऊपर ले जाकर कुछ समय के लिए होल्ड करना होता है. इसका प्रभाव पूरे गले पर पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा कि तीसरा है उज्जायी प्राणायाम, इसमें आपको वज्रासन अवस्था में बैठना होता है. अपनी आंखों की भंवरों को देखते हुए और अपनी जीभ को बाहर निकलते हुए पूरी जोर से आवाज निकालनी होती है, जैसे शेर दहाड़ता है. यह भी थायराइड में असरकारक है. चौथा है जालंधर बंध, इसमें धीरे-धीरे सांस खींचते हुए फिर पूरी सांस को पेट की ओर ले जाना होता है. इसके बाद आप अपनी ठुड्डी को छाती के पास चिपकाते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ते हैं. इससे पूरा प्रभाव आपके गले पर पड़ता है. इन योगासनों और प्राणायामों को आप नियमित रूप से करते हुए थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं. (बताए गए योगासनों और प्राणायामों को आप ऊपर दिए वीडियो में देख सकते हैं.)

homeuttarakhand

योग और प्राणायाम से होगी थायराइड की छुट्टी, ये 4 तो जरूर करें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.