Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 20 August 2025: कार्य क्षेत्र में आज बदलाव के योग हैं. जो जातक व्यवसाय या दुकान आदि चलाते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं.स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आज शरीर…और पढ़ें
आज का मिथुन राशिफल.ओम प्रयास/हरिद्वार. आज 20 अगस्त बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. वैवाहिक संबंधों में कोई खास बदलाव नहीं होंगे, लेकिन किसी नए सदस्य या संतान के कारण वैवाहिक संबंधों में खुशहाली बनी रहेगी. करियर में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में भी दोपहर के 2 घंटे अच्छे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं आज खत्म होंगी. जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके संबंधों में भी सुधार होगा.
लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज कोई खास बदलाव के योग नहीं है, लेकिन घर पर किसी अतिथि, रिश्तेदार या अपनी संतान के कारण वैवाहिक संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और खुशहाली बनी रहेगी. वैवाहिक संबंधों में चल रहे विवाद तनाव आज खत्म होंगे. प्रेम संबंधों में आज दोपहर के 2 घंटे काफी अच्छे रहने वाले हैं. दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए नए बदलाव और उपलब्धि लेकर आए हैं.
करियर राशिफल
वह आगे बताते हैं कि छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. मिथुन राशि के जो छात्र अपने स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं या जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें आज नई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं. आज पढ़ाई में नाम मात्र ही समस्याएं यानी व्यवधान बने रहेंगे. आज की पढ़ाई आने वाले समय में काम आएगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं आज शाम को उन्हें नौकरी संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. नौकरी के लिए आज अप्लाई करना भी काफी अच्छा रहेगा.
व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आज शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द होना या चोट लग सकती है. आज आपको खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. कार्य क्षेत्र में आज बदलाव के योग हैं. जो जातक व्यवसाय या दुकान आदि चलाते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके बिगड़ते संबंधों में आज सुधार होगा. आज उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Lalit Bhatt
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
