हल्द्वानी हिंसा की तपिश में क्यों जला 'पहाड़', चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, अब परिंदा भी पर नहीं मार सकता, पढ़ें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

Byadmin

Feb 9, 2024 #Curfew in Haldwani, #Haldwani Banbhoolpura, #HALDWANI CURFEW, #Haldwani Curfew News, #Haldwani Live, #Haldwani Muslim Population, #Haldwani News Hindi, #Haldwani news in hindi, #Haldwani News Today, #Haldwani Population, #Haldwani Riots, #Haldwani Uttarakhand News, #haldwani violence, #Haldwani violence Latest news, #Haldwani violence live, #Haldwani violence News, #Haldwani violence Update, #Madrasa Masjid Demolition, #Masjid Demolition, #News Haldwani, #Uttarakhand Haldwani News, #uttarakhand News, #Violence broke out in Banbhoolpura Haldwani, #Violence in Banbhoolpura, #Violence in Banbhoolpura Haldwani, #उत्तराखंड समाचार, #उत्तराखंड हल्द्वानी समाचार, #बनभूलपुरा में हिंसा, #बनभूलपुरा हल्द्वानी में भड़की हिंसा, #मदरसा मस्जिद विध्वंस, #मस्जिद विध्वंस, #समाचार हल्द्वानी, #हल्द्वानी उत्तराखंड समाचार, #हल्द्वानी कर्फ्यू, #हल्द्वानी कर्फ्यू समाचार, #हल्द्वानी जनसंख्या, #हल्द्वानी दंगे, #हल्द्वानी बनभूलपुरा, #हल्द्वानी मुस्लिम आबादी, #हल्द्वानी में कर्फ्यू, #हल्द्वानी लाइव, #हल्द्वानी समाचार आज, #हल्द्वानी समाचार हिंदी, #हल्द्वानी समाचार हिंदी में, #हल्द्वानी हिंसा, #हल्द्वानी हिंसा अपडेट, #हल्द्वानी हिंसा ताजा खबर, #हल्द्वानी हिंसा लाइव, #हल्द्वानी हिंसा समाचार
हल्द्वानी हिंसा की तपिश में क्यों जला 'पहाड़', चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, अब परिंदा भी पर नहीं मार सकता, पढ़ें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट


Haldwani Violence Ground Report : आज जुमा है, लेकिन हल्द्वानी में जुमे की नमाज घरों में होगी. पूरे इलाके में सिर्फ पुलिस वाले ही दिख रहे हैं. बीती रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है. जली हुई मोटरसाइकिलें और गाड़ियां गवाही दे रही हैं कि यहां उपद्रव हुआ था. पुलिस अफसर लगातार गश्त कर रहे हैं. फ्लैग मार्च भी निकाला गया. बख्तरबंद गाड़ियां भी इसमें शामिल थीं.

पहाड़ों की शांति के लिए ये एक नया मंजर था. यहां पर अब से कुछ वक्त पहले तक लोग मिलजुल कर ही रहा करते थे. सुबह से दूध और अखबार वाले भी इलाके में नहीं दिखे. आम तौर पर सुबह-सुबह लोग या तो अपने काम पर निकल जाते हैं या बाजार की ओर जाकर जरूरी खरीददारी और नाश्ते वगैरह के लिए जमा होते रहे हैं. आज स्थिति बिल्कुल अलग है. बाजारों के साथ स्कूल कॉलेज भी बंद हैं. शहर में इंटरनेट सुविधा भी नहीं है.

समुद्र तल से 424 मीटर ऊंचाई वाला हल्द्वानी पहाड़ों की तरह ऊंच-नीच वाला इलाका तो नहीं है, लेकिन आम तौर पर यहां लोग अपने कामकाज में ही मसरूफ रहा करते हैं. दो दिन पहले से यहां हालात बिल्कुल अलग हो गए हैं. नैनीताल से लगे इस इलाके में खेती भी मैदानी इलाकों की तरह ही अच्छी खासी होती है. वैसे तो यहां गर्मियों के मौसम में मैदानी इलाकों की तरह ही तापमान बढ़ जाता है, लेकिन इस बार सर्दियों में ही जमीन को लेकर लगातार वातावरण गर्म ही रहा.

सीएम धामी का अल्टीमेटम, स्कूल-दुकान सब बंद, शहर में लगा कर्फ्यू

स्थिति बिगड़ने पर गुरुवार की रात कर्फ्यू लगाया गया और सब कुछ ठहर सा गया. कोई बाहर नहीं निकल रहा है. सभी घरों में बंद हैं. हालांकि सरकारी अफसरों ने आश्वासन दिया है कि जरुरत होने पर अस्पताल और जरुरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. जुमा न होता तो शायद दूधियों और अखबारों के हॉकरों को भी आने जाने की इजाजत मिलती.

तनाव का आलम हल्द्वानी शहर में तो है हीं. लेकिन पूरे उत्तराखंड को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों के पुलिस कप्तान और डीएम को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news, Uttarakhand Police

By admin

Leave a Reply