100 साल बाद संवर रहा है नैनीताल का खेल मैदान, खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं..


Last Updated:

Nainital News in Hindi: नैनीताल का डीएसए मैदान अब आधुनिक रूप में बदलने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद समतलीकरण और अन्य सुविधाओं का निर्माण शुरू हुआ. स्थानीय खिलाड़ियों ने इस फैसले का स्…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • डीएसए मैदान का समतलीकरण शुरू हुआ.
  • मैदान में आधुनिक सुविधाएं तैयार की जाएंगी.
  • स्थानीय खिलाड़ियों ने फैसले का स्वागत किया.
नैनीताल: उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन, अब खेलों के क्षेत्र में भी नया इतिहास रचने जा रहा है. यहां के ऐतिहासिक डीएसए मैदान को अब आधुनिक रूप देने की योजना शुरू हो गई है. लगभग 100 साल पुराने इस मैदान का पहली बार समतलीकरण किया जा रहा है. इस मैदान का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था और अब तक यह केवल स्थानीय कार्यक्रमों और सीमित खेल आयोजनों तक ही सीमित रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

खेल संरचना होगी आधुनिक
समतलीकरण के साथ-साथ मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा, आधुनिक रनिंग ट्रैक, ड्रेसिंग रूम, कोचिंग सेंटर और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी. प्रशासन का उद्देश्य इस मैदान को एक ऐसा खेल परिसर बनाना है, जहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकें. स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों ने इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि नैनीताल में खेल के क्षेत्र में ढांचागत कमी के कारण कई प्रतिभाएं उभर नहीं पाई थीं. लेकिन अब उम्मीद है कि ये बाधा दूर हो सकेगी.

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
नैनीताल निवासी और खेल प्रेमी अजय साह ने बताया कि उन्होंने पहली बार डीएसए मैदान का समतलीकरण होते देखा है. उन्होंने कहा कि मैदान के खेल विभाग के अधीन आने के बाद यहां खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल सकेंगी. नैनीताल के स्कूल और कॉलेजों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. अब उन्हें बेहतर माहौल मिल पाएगा जिससे उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा.

खिलाड़ियों के लिए टॉप क्लास फैसिलिटीज
मैदान के बाद डीएसए भवन की मरम्मत और निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है. इसमें खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, लॉकर, खेल उपकरण रखने के लिए कमरे, डॉर्मेट्री और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं. प्रशासन का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को हर वो सुविधा मिले जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सके. आने वाले समय में यह मैदान नैनीताल के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा.

homeuttarakhand

100 साल बाद संवर रहा है नैनीताल का खेल मैदान, खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं..

By