10th Exam 2023: बिहार ओपन बोर्ड, जून में BSEB के माध्यम से करेगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन | BBOSE to conduct 10th board examination through BSEB in June | Patrika News
10th Exam 2023: बिहार ओपन बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) इस साल जून के मध्य सप्ताह में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के माध्यम से 10 वीं बोर्ड देने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। इस बार ऐसा अनियमितताओं, प्रमाण पत्र जारी करने और संगठन के कर्मचारियों द्वारा नामांकन में हेरफेर का पता लगाने के बाद किया जा रहा है।
Bihar School Examination board
10th Exam 2023: बिहार ओपन बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) इस साल जून के मध्य सप्ताह में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के माध्यम से 10 वीं बोर्ड देने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। आपको बता दे कि यह उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाएगी जो नियमित स्कूल के छात्र नहीं हैं, ड्रॉप-आउट हैं या मैट्रिक पूरा नहीं किया है। इच्छुक छात्रों को बोर्ड में प्रवेश लेना होता है और वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नामांकन करना होता है। नवंबर में दसवीं बोर्ड में करीब 17 हजार छात्रों ने प्रवेश लिया था। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के माध्यम से 10 वीं बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इस बार ऐसा अनियमितताओं, प्रमाण पत्र जारी करने और संगठन के कर्मचारियों द्वारा नामांकन में हेरफेर का पता लगाने के बाद किया जा रहा है।