14 साल के लड़के ने कर डाली ऐसी हरकत, 300KM तक घनचक्कर बनी पुलिस, असलियत जान बोली-अरे वो तो बस…


Last Updated:

Haldwani News Today: 14 साल के लड़के ने ऐसी हरकत कर डाली कि परिवार वालों के पसीने छूट गए. जब परिवार पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस भी 300 किलोमीटर तक यानी हल्द्वानी से लेकर दिल्ली तक घनचक्कर बन गई. असलियत जान बो…और पढ़ें

पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ़ निकाला.

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले एक 14 साल के बच्चे का कारनामा सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यह बच्चा घर से स्कूटी लेकर स्कूल जाने के लिए निकल गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. ना ये स्कूल पहुंचा और ना ही शाम तक घर वापसी हुई. लिहाजा परिवार में हड़कंप मच गया. परिवार ने तलाश शुरू की. लास्ट मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस गोरा पड़ाव के इस जंगल में पहुंची. जहां बच्चे के कपड़े, किताबें और स्कूटी जली हुई हालत में मिले.

जली हुई स्कूटी और स्कूल बैग देख सस्पेंस और बढ़ गया. पेरेंट्स अपहरण की आशंका जताने लगे. लड़के का फोन स्विच ऑफ था. लिहाजा बच्चे तक पहुंचना नामुमकिन सा था, लेकिन आखिरकार स्नैप चैट लोकेशन के जरिए पुलिस बच्चे तक पहुंच गई. जो दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में ठहरा हुआ था. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो पता लगा कि माता पिता की डांट से नाराज होकर इस बच्चे ने पूरी कहानी बना डाली. ये अपने माता पिता से इतना नाराज था कि फिर कभी घर नहीं लौटना चाहता था.

यह भी पढे़ंः हनीमून पर मनाली गए कपल, रात को रिकॉर्ड किया रोमांटिक वीडियो, दूल्हा-दुल्हन का प्राइवेट मोमेंट वायरल

नाबालिग लड़के ने अपनी मौत की कहानी बना डाली. जिससे कि जली स्कूटी और कपड़े देख ना तो पुलिस पहचान सके और ना ही जिंदा रहने का राज खुल सके. इस बच्चे की डरावनी कहानी से अन्य माता-पिता भी डरे हुए हैं. और इसे अपने लिए भी चेतावनी मान रहे हैं. हालांकि मनोचिकित्सक डॉ. निकिता देवपा इसके लिए कई बातों को जिम्मेदार मानती हैं. विशेषतौर पर इंटरनेट के दौर में बच्चों और पेरेंट्स के बीच में जारी कम्युनिकेशन गैप और सामाजिक दूरी इसके लिए जिम्मेदार है.

जाहिर है 14 साल के बच्चे ने अपने अपहरण, मौत और भागने की जो कहानी बनाई. वो बेहद हैरान करने वाली है. जिसे देख और पुलिस भी हैरान है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक वेब सीरीज देख कर बच्चे को ये आइडिया आया और उसने डांट से दूर भागने का मन बना लिया. इसके लिए बकायदा पहले से तैयारी की. यहां तक कि स्कूटी जलाने के लिए माचिस तक ले गया. साथ ही तिजोरी से मोटा कैश भी निकाल लिया. ताकि माता – पिता को डराकर अपने मुताबिक काम करवाया जा सके.

homeuttarakhand

14 साल के लड़के ने कर डाली ऐसी हरकत, 300KM तक घनचक्कर बनी पुलिस