Month: October 2022
‘आप’ विधायक आतिशी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, “संबित पात्रा को इस पद से हटाने की मांग”
आप’ विधायक आतिशी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर पद से हटाने की मांग की है. नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी सिंह (MLA Atishi Singh) ने कहा कि कल मैंने केंद्र सरकार के टूरिज़्म मिनिस्टर जी कृष्ण रेड्डी (G Krishna Reddy) जी को पत्र लिखा था. सेंट्रल विजिलेंस को भी उसकी कॉपी भेजी है. संबित पात्रा को इंडियन टूरिज़्म डेवलपमेंट कमीशन चैयरमेन के पद से हटाने की मांग की है. पात्रा को 30 नवंबर 2021 को इंडियन टूरिज़्म डेवलोपमेंट कमीशन का चैयरमेन बनाया गया था. यह भी पढ़ें आतिशीने कहा कि पब्लिक सर्वेंट की सबसे महत्वपूर्ण ... Read more
CBSE 10, 12th Exam Date 2022: इन जगहों पर नवंबर में होगी सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल की परीक्षा, देखें एग्जाम डेट
CBSE Exam Date 2022: सर्दी से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षाएं 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी. CBSE 10, 12th Exam Date 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2022-23 परीक्षाओं के लिए अधिक ठंढ पड़ने वाले क्षेत्र के स्कूलों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्रैक्टिकल एग्जाम डेट की घोषणा की है. जहां प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से आयोजित की जानी हैं, वहीं सर्दी से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षाएं 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी. क्योंकि सर्दियों के मौसम के वजह से जनवरी ... Read more
गांधी परिवार से जुड़े ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ का FCRA लाइसेंस कैंसिल, हो सकती है CBI जांच
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आरजीएफ की प्रमुख हैं. नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (RGCT) का फॉरेन कंट्रिब्यूशन रेग्यूलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस कैंसिल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई है. यह भी पढ़ें सूत्रों के मुताबिक, आरजीएफ और आरजीसीटी में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आरजीएफ की प्रमुख हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ... Read more
VIDEO: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाशिंगटन में मनाई दीपावली
अपने आवास पर दीवाली मनातीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस. वाशिंगटन: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एम्होफ ने शनिवार को राजधानी वाशिंगटन में अपने आवास पर दीवाली मनाई. ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उप-राष्ट्रपति हैरिस और मिस्टर एम्होफ हाथों में फुलझड़ियां लेकर इस अवसर का दीवाली का आनंद लेते देखे जा सकते हैं, यहां तक कि मेहमान और आगंतुक भी इसमें शामिल हैं और रोशनी का भारतीय त्योहार दीपावली मना रहे हैं. यह भी पढ़ें भारतीय मां और जमैका के रहने वाले पिता के घर जन्मी, कमला हैरिस पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और अमेरिका की पहली ... Read more
DU की पहली लिस्ट में 71000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने स्वीकार की अलॉट सीट
डीयू यूजी मेरिट लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम कोर्सेज में एडमिशन (UG Admission) के लिए की डीयू फर्स्ट मेरिट लिस्ट 19 अक्टूबर को जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी ने इसके साथ ही ग्रेजुएशन कोर्स के लिए सीट स्वीकृति की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस बीच 71000 से अधिक छात्रों ने अपने अलॉट कॉलेज और कोर्स को स्वीकार कर लिया है. डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि कुल सीट अलॉटमेंट 80 हजार164 है. वहीं, 54 हजार 395 छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रियाधीन है. यह भी पढ़ें ... Read more
चार साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद हैदराबाद के स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश
हैदराबाद के एक निजी स्कूल में एक चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दो महीने…
मुंबई के स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद
प्रतीकात्मक तस्वीर मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कम्प्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई. अतरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.ए. जोगलेकर ने उसे सजा सुनाई. अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और वह इसके बाद से जेल में था. उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया. यह भी पढ़ें अभियोजन के मुताबिक अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और ... Read more
मुंबई के अमेरिकन स्कूल में हमले की साजिश रचने के मामले में इंजीनियर को आजीवन कारावास
प्रतीकात्मक फोटो. मुंबई: एक कंप्यूटर इंजीनियर को एक स्थानीय अदालत ने आतंकी समूह ISIS से प्रेरित होकर मुंबई में अमेरिकन स्कूल सहित अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है. महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अक्टूबर 2014 में इंजीनियर अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया था. वह तब से जेल में है. यह भी पढ़ें पुलिस ने कहा कि अंसारी के फेसबुक चैट से कथित तौर पर बांद्रा में स्कूल सहित अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रचने के संकेत मिले थे. अंसारी एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म में नौकरी करता था और ... Read more
“हिमाचल, गुजरात में जनता मौका देगी तो OPS लागू करेंगे” : कर्मचारियों को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल का नया वादा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में वापिस पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू होनी चाहिए नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता को लोकलुभावन वादों से प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता इन चुनावों में यदि हमें मौका देती है तो हम वहां भी पुरानी पेंशन स्कीम ( OPS) को लागू करेंगे. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, “हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन ... Read more
UP : प्रिंसिपल समय पर नहीं पहुंचीं स्कूल, कमरों में लगे रहे ताले, बरामदे में एग्ज़ाम देने को मजबूर बच्चे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक स्कूल प्रिंसिपल की लापरवाही की वजह से बच्चों को मजबूर होकर बरामदे में बैठकर एग्जाम देना पड़ा. मामला जिले के कबरई विकास खंड के सिजहरी गांव का है. जहां स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल के कमरों को ताला लगाया हुआ था और चाबी अपने साथ ले गईं. लेकिन एग्जाम शुरू होने के बाद भी प्रिंसिपल स्कूल नहीं पहुंची. ऐसे में स्कूल के कमरे बंद रहे. जिसकी वजह से बच्चों ने स्कूल के बरामदे में नीचे बैठकर ही एग्जाम दिया. यह भी पढ़ें राजकीय बालिका हाई स्कूल में छात्र और छात्राएं अद्धवार्षिक सामान्य ज्ञान ... Read more