Month: December 2024
लौंगेवाला युद्ध स्थल पर 108 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
नई दिल्ली: सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की असाधारण बहादुरी और पराक्रम को नमन करने के लिए 7 दिसंबर को लौंगेवाला युद्ध स्थल पर 108 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस ध्वज की स्थापना भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से की है. इस कार्यक्रम में 23-पंजाब के युद्ध के दिग्गज नायक जगदेव सिंह और हवलदार मुख्तियार सिंह शामिल हुए. उन्होंने 53 साल पहले इस युद्ध में हिस्सा लिया था. उनके साथ जैसलमेर जिले के 1971 के युद्ध के आठ अन्य दिग्गज भी शामिल हुए. समारोह में भारतीय वायु ... Read more
एआई से स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की होगी निगरानी
जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से प्रदेश के स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की निगरानी की जाएगी। शिक्षा विभाग विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) के जरिए यह पहल करेगा। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन को लेकर अन्य कवायद होगी। निगरानी के लिए विद्या समीक्षा केंद्र काम करेगा। 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर आएंगे। इस दिन इस वीएसके का उद्घाटन किया जा सकता है। शिक्षा संकुल में हुआ तैयार, पीएम को प्रस्ताव भेजा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीक की मदद से शिक्षा को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा संकुल में विद्या समीक्षा केंद्र ... Read more
Myntra की सेल में बच्चों के आउटफिट्स पर शानदार डिस्काउंट, 399 रुपये से भी कम में शुरू हैं ऑफर्स
अपने बच्चे के लिए सही स्वेटशर्ट ढूंढना कभी-कभी एक कठिन काम जैसा लग सकता है. आप आराम, ड्यूरेबिलिटी और स्टाइल चाहते हैं – सब कुछ अफोर्डेबल कीमत पर. सौभाग्य से, Myntra की End of Reason Sale (EORS) स्वेटशर्ट की एक सीरीज पेश कर रही है जो सभी मानकों पर खरी उतरती है. चाहे आप रोजमर्रा के पहनने के लिए कुछ कैज़ुअल ढूंढ रहे हों या अपने बच्चे की वॉर्डरोब को चमकाने के लिए मज़ेदार प्रिंट वाली कोई चीज़ ढूंढ रहे हों, Myntra के पास सब कुछ है. आइए बच्चों के स्वेटशर्ट के लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन का पता लगाएं, प्रत्येक ... Read more
शिक्षा हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध…: नए केवी और नवोदय स्कूल को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी. इस बारे में पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इसी कड़ी में हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है.इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का बड़े दायरे में विस्तार होगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एक केन्द्रीय विद्यालय के विस्तार को भी मंजूरी दे दी. स्कूली शिक्षा ... Read more
ये कैसी मानसिकता ! लंबे समय से छात्र कर रहा था हत्या की प्लानिंग, छतरपुर प्रिंसिपल मर्डर केस की इन साइड स्टोरी
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले एस के सक्सेना धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय में प्रिंसिपल थे. रोज सुबह की तरह ही एस के सक्सेना अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे. उन्होंने कभी ये कल्पना भी नहीं कि थी स्कूल में बच्चों को अनुशासन सिखाने की कीमत उनको अपनी जान से चुकानी पड़ेगी. शुक्रवार की सुबह स्कूल के पास पहुंचते ही उन्हें अपने स्कूल का एक छात्र मिला. जो कि गेट के बाहर खड़ा था. एस के सक्सेना ने उससे पूछा कि वो स्कूल के अंदर क्यों नहीं है, उसने कहा कि वो थोड़ी देर में स्कूल के अंदर आ रहा ... Read more
खान सर कौन हैं, क्या वे गिरफ्तार हो गए या पुलिस हिरासत में हैं? यहां जानिए सभी जवाब
Khan Sir Arrested Or Detained: खान सर वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो चला है. खान सर की टीम की तरफ से दावा किया जा रहा है कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पटना पुलिस का कहना है कि उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, हुआ ये कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को खान सर ने समर्थन दे दिया और खुद धरना स्थल पर पहुंच ... Read more
NDTV इंडियन ऑफ द इयर अवार्ड : लोकतंत्र के उन सिपाहियों की कहानी जिन्हें एनडीटीवी ने किया सलाम
नई दिल्ली: NDTV Indian of the Year Award: एनडीटीवी इंडियन ऑफ द इयर अवार्ड का सबसे अहम अवार्ड पोलिंग आफिसरों को दिया गया. यह देश भर के वे सरकारी अधिकारी कर्मचारी हैं जो चुनाव कराने के लिए दूरदराज के इलाकों में कठिन परिस्थितियों में आवागमन और मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए पहुंचे थे. उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए लंबी दूरियां तय कीं. उन्होंने वहां पोलिंग बूथ तैयार किए, लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और सफलता से वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की. यह अवार्ड तमिलनाडु के दक्षिण चेन्नई के वालाचेरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग ... Read more
केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय की दी मंजूरी, दिल्ली मेट्रो को लेकर भी गुड न्यूज
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को आयोजित बैठक (Union Cabinet Meeting) में कई बड़े और अहम फैसले किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है. साथ ही एक केंद्रीय विद्यालय का विस्तार किया जाएगा. केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खोलने पर कुल 8232 करोड़ रुपये की लागत आएगी. साथ ही कैबिनेट ने मेट्रो के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 85 नए केंद्रीय विद्यालय ... Read more
NDTV Indian of the Year Awards: डिप्रेशन पर बोले कपिल शर्मा, हर दिन नया दिन है
NDTV Indian of the Year Awards: डिप्रेशन पर बोले कपिल शर्मा, नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (NDTV Indian of The Year Awards) के ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है. कपिल शर्मा ने इस दौरान अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर डिप्रेशन तक जैसे विषयों पर अपने विचार रखे. उन्होंने डिप्रेशन को लेकर बड़ी बात कही है. दरअसल एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा से सवाल-जवाब किए गए. जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है. कपिल शर्मा से पूछा गया कि आपने बहुत से डाउनफॉल ... Read more
वन विभाग की ये कैसी निगरानी? 24 घंटे में भूख से गुलदार के 2 शावकों की मौत! हल्द्वानी में मचा हड़कंप
हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी से गुलदार शावकों के मौत की खबर समाने आ रही है. नैनीताल जिला मुख्यालय के हल्द्वानी में रामनगर रोड पर बीते दिनों खाली प्लॉट में मिले गुलदार के दोनों शावकों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. शावकों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया. शावकों की मौत ठंड में भूख कारण हुई है. जिसके बाद इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है. गुलदार के शावकों की इस तरह से दर्दनाक मौत वन विभाग पर भी सवाल खड़े कर रही है. जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हल्द्वानी के ... Read more