Month: January 2025

रील लाइफ के दौर में रीयल लाइफ पर काम करते ये बच्चे

डॉक्यूमेंट्री बनाते, सेक्स एजुकेशन पर बात करते यह बच्चे दिल्ली या मुंबई के स्कूली छात्र नही हैं, नानकमत्ता स्थित नानकमत्ता पब्लिक स्कूल में यह सब बेहतरीन स्कूल प्रबंधन के कारण सम्भव हो रहा है. देश के उच्च संस्थानों से पढ़कर मिली सीख को अपने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को देने का ऐसा उदाहरण शायद ही हमने कहीं देखा हो. मेक्सिको में नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के बच्चों की बनाई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी हुई है. नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चों ने मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री ‘थारू इको वीव्स’ तैयार की है. खास बात यह है कि डॉक्यूमेंट्री की डबिंग स्पेनिश भाषा ... Read more

Myntra Right To Fashion Sale: 55% तक की छूट पर खरीदें Tommy Hilfiger के स्टाइलिश बैकपैक्स

बैकपैक्स अब सिर्फ साधारण बैग्स नहीं रहे, बल्कि एक जरूरी स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं. चाहे आप काम पर जा रहे हों, वीकेंड की छुट्टी पर, या जिम, एक विश्वसनीय और फैशनेबल बैकपैक होना जरूरी है. इस साल, Myntra Right to Fashion Sale आपके लिए Tommy Hilfiger बैकपैक्स का एक सिलेक्टेड कलेक्शन लेकर आया है, जो बेजोड़ क्वालिटी, स्टाइल और सस्ती कीमतों का वादा करता है. 55% तक की छूट के साथ, यह अपने कलेक्शन को अपग्रेड करने का परफेक्ट मौका है. इस सेल को एक्सप्लोर करें और उन बैकपैक्स को खोजें जो स्टाइल और फंक्शनेलिटी का बेहतरीन मिश्रण हैं. ... Read more

महाराष्ट्र बोर्ड ऐन वक्त पर 10वीं और 12वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड क्यों बदल रहा है?

मुंबई: महाराष्ट्र में HSC और SSC एग्जाम हॉल टिकट में कास्ट कैटेगरी सिस्टम शुरू करने के कारण महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद अब बोर्ड ने नए हॉल टिकट जारी करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के इस फैसले पर एजुकेशन एक्टिविस्ट प्रशांत साठे ने कहा, ‘हॉल टिकट में बच्चों की कास्ट बताया जाना एक बेहद ही वाहियात फैसला है. इससे छात्रों को कोई मदद नहीं मिल रही है. बल्कि इसकी वजह से युवाओं के बीच कास्ट को लेकर जहर घुलेगा.’ बोर्ड के ... Read more

आमजन को निर्बाध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का काम हो, याातायत व्यवस्था के लिए सरकार कर रही काम : भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को परिवहन के सुगम साधन उपलब्ध करवाने तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और मानव संसाधन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ शहरों की बढ़ती जनसंख्या और विस्तार को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए दूरगामी सोच के साथ कार्य योजना बननी आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर जयपुर शहर में सुगम यातायात प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक को ... Read more

बच्चों ने निहारी पक्षियों की अठखेलियां, बनवाए टेटू क्विज स्पर्धा में दिखाया उत्साह, डाक प्रदर्शनी का आगाज

उदयपुर। वन विभाग के तत्वावधान में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को सीसारमा मार्ग स्थित कालका माता नर्सरी परिसर के गोल्डन पार्क में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बर्ड वॉचिंग, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग व क्विज स्पर्धाएं हुई। वहीं सूचना केंद्र परिसर में पक्षी आधारित फोटो एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का  शुभारंभ हुआ।  इस मौके पर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत में पक्षी और पर्यावरण संरक्षण लोक जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों ... Read more

निशांत कुमार कौन हैं? क्या नीतीश कुमार की जगह लेंगे? जानिए बिहार में क्या है चर्चा 

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे चुनावी साल कहें तो गलत नहीं होगा. यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल चुनाव अभियान में लगे हुए हैं. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अभी ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra)  पर हैं. मुख्य विपक्षी दल आरजेडी आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है. इसमें वो तेजस्वी यादव को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. बीजेपी तो लगातार चुनाव की तैयारी कर ही रही है और प्रशांत किशोर छात्रों के जरिए ‘कमाल’ करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में एक बयान बिहार में चर्चा का विषय बना ... Read more

NDTV Exclusive: PM मोदी का 'विजन 2047' पूरा करने में AI कैसे करेगा मदद, वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह ने समझाया

‘दुनिया के लिए AI का मतलब है आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, लेकिन मैं मानता हूं कि AI का मतलब है अमेरिकन-इंडियन. अमेरिका इंडिया, ये स्परिट है और वही तो नई दुनिया का AI पावर है. यही AI स्परिट भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात पिछले साल सितंबर में न्यू यॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुई कही थी. दरअसल AI वह जादू है, जो आम आदमी के जीवन से लेकर जियो पॉलिटिक्स तक बदल रहा है. दुनिया के बड़े मुल्क AI पावर को मुट्ठी में करने की जुगत में लगे हैं. भारत भी ... Read more

बेटी क्या करती है? ससुर कौन हैं?… डॉनल्ड ट्रंप की पूरी फैमिली से मिलिए

Donald Trump Family Members: डॉनल्ड ट्रंप सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. उनका परिवार संभवतः उनके पहले कार्यकाल की तुलना में दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस के काम में कम दखलअंदाजी करेगा, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य अनौपचारिक सलाहकारों के रूप में उनके राजनीतिक काम देखते रहेंगे. यहां जानिए परिवार के किन सदस्यों पर ट्रंप सरकार के दौरान सबसे ज्यादा दुनिया की नजर रहेगी. मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) मेलानिया साल 1998 में एक पार्टी में ट्रंप से मिलीं और 2005 में उनसे शादी कर ली. व्हाइट हाउस में प्रथम महिला के रूप में वो लौट ... Read more

“PM मोदी को UPA से नाजुक अर्थव्यवस्था विरासत में मिली”: NDTV से बोले अरविन्द पानगड़िया

नई दिल्ली: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अअरविन्द पानगड़िया (Dr Arvind Panagariya) ने एनडीटीवी को बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को बहुत ही नाजुक अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी, लेकिन फिर भी भारत को विकसित करने के लिए काफी काम किया गया है. इसमें और अधिक काम करने की जरूरत है. अरविन्द पानगड़िया ने बताया कि अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर काबू पा लिया गया है. विकसित भारत के लिए 2047 तक लगभग 7.6 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि को न्यूनतम माना जाता है. इसे हासिल करना ... Read more

Exclusive: विकसित देश बनने के लिए भारत का सफर कितना लंबा? 23 साल में क्या-क्या करना होगा हासिल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 15 अगस्त 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर देश को 2047 तक विकासशील से विकसित बनाने का ऐलान किया था. विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए भारत बुलंद इरादों के साथ जुट चुका है. देश को आत्मनिर्भर बनाने, विकास की रफ्तार तेज करने के लिए उठाए गए कदमों के नतीजे दिखने लगे हैं. दुनिया में कई क्षेत्रों में भारत की धमक बढ़ी है. लेकिन, अभी लंबा सफर तय करना है. इस बीच NDTV के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविन्द पानगड़िया और वित्त ... Read more