सिर्फ 10 दिनों में घोड़े जैसी ताकत आ जाएगी, अगर कर लिया इस देसी चीज का सेवन !


Last Updated:

Dehradun News : न्यूज 18 ने सबसे पहले रविवार को इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. स्कूल की प्रिसिंपल से लेकर वाइस प्रिंसिपल को भी फोन करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन… आइये जानते हैं पूरी घटना …और पढ़ें

न्यूज 18 ने सबसे पहले इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था.

देहरादून : न्यूज 18 की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर देखने को मिला है. आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर, देहरादून के अजीबोगरीब आदेश को लेकर दिखाई गई खबर का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान ले लिया है. आयोग ने स्कूल की प्रिंसिपल को दो दिन के भीतर पर्सनल रूप से आयोग के सामने अपना पक्ष रखने के आदेश जारी किए हैं.. हालांकि न्यूज़ 18 की खबर के बाद स्कूल प्रशासन बैकफुट पर आया. अब 12वीं के सभी बच्चे फेयरवेल पार्टी में शामिल हो सकेंगे. पूरे कार्यक्रम का स्कूल प्रशासन ख़ुद खर्चा उठाएगा. ये मामला क्या था, आइए जानते हैं.

दरअसल, आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर की प्रिंसिपल नीलम कौशिक के साइन से 12वीं क्लास के बच्चों के पैरेंटेस के लिए एक आदेश जारी किया गया. इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि वे बच्चे जो प्री बोर्ड एग्जाम में 60 प्रतिशत से कम मार्क्स लाए हैं, उन्हें स्कूल की फेयरवेल पार्टी में शामिल होने की परमिशन नही दी जाएगी.. आदेश की वजह से मामला चर्चा में आ गया. न केवल स्‍कूल, बल्कि सोशल मीडिया तक पर इसकी जमकर आलोचना हुई.

न्यूज 18 पर खबर चलने के बाद मामले में अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भी एंट्री हो गई है. आयोग के सचिव एसके बरनवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल की प्रिसिंपल नीलम कौशिक को नोटिस सर्व कर दिया है. नोटिस में इसे बच्चों को हत्तोसाहित करने वाला आदेश बताया गया है. आयोग ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रिसिपिंल दो दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से आयोग में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें.

बता दें कि न्यूज 18 ने सबसे पहले रविवार को इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. स्कूल की प्रिसिंपल से लेकर वाइस प्रिंसिपल को भी फोन करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ये कहकर कैमरे पर आने को तैयार नहीं हुआ कि ये फैसला पेरेंटेस से बातचीत के बाद ही लिया गया था..

homeuttarakhand

किस स्‍कूल प्र‍िंसिपल के एक अजीबोगरीब आदेश न उसे मुश्किल में डाल दिया?

By