देश के बेहतरीन बिजनेस स्कूल में IIM Bangalore, वैश्विक स्तर पर 31वां नंबर

देश के बेहतरीन बिजनेस स्कूल में IIM Bangalore, वैश्विक स्तर पर 31वां नंबर

नई दिल्ली:

Financial Times MiM Ranking 2022: देश के बेहतरीन बिजनेस स्कूल की खोज रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. आईआईएम बैंग्लोर का नाम इस साल देश के बेस्ड बिजनेस स्कूल में शुमार हुआ है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-बैंगलोर (IIM Bangalore) को फाइनेंशियल टाइम्स (FT) मास्टर्स इन मैनेजमेंट (MiM) रैंकिंग 2022 में भारत का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूल घोषित किया गया है. एमआईएम रैंकिंग की घोषणा सोमवार, 12 सितंबर को की गई. संस्थान की तरफ से कहा गया कि इस साल आईआईएम बैंगलोर ने वैश्विक स्थिति में भी छलांग लगाई है. आईआईएमबी वैश्विक स्तर पर 31वें नंबर पर है, जबकि 2021 में यह 47वें नंबर पर था.  आईआईएमबी के निदेशक प्रोफेसर ऋषिकेश टी कृष्णन ने कहा, “इन रैंकिंग में आईआईएमबी की नेतृत्व की स्थिति स्कूल की दृश्यता और प्रतिष्ठा को बढ़ाने में एक भूमिका निभाती है.”

By admin

Leave a Reply