यूपी सरकार ने फर्जी प्लाज्मा सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. (फाइल फोटो)
प्रयागराज (यूपी):
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डेंगू लोगों पर अपना कहर बरपा रहा है. वहीं अस्पताल में इलाज और ब्लड की बढ़ती समस्या के बीच मरीजों को फर्जी प्लाज्मा चढ़ाने का मामला भी सामने आया है. इसके बाद कई जगहों पर मेडिकल टीम ने छापेमारी की है और जब्त प्लाजमा को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. इधर मामला सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां यूपी सरकार पर लोगों की जान से खिलवाड़ का आरोप लगा रही है.
यह भी पढ़ें
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हमने सीएमओ के साथ एक टीम बनाई है और मौके पर भेजा है. कुछ घंटों में रिपोर्ट देनी है. जिलाधिकारी से बात हुई है, यूपी में डेंगू के मरीज को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
UP | We’ve formed a team with CMO & sent to the spot. Report to be submitted within a few hours. Strict action will be taken: Dy CM Brajesh Pathak on fake plasma being supplied to a dengue patient in UP https://t.co/D7IAkMy1dwpic.twitter.com/fbp3aSh3Wm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 20, 2022
बता दें कि यूपी के प्रयागराज में ये मामला सामने आया है कि डेंगू मरीजों को फर्जी प्लाज्मा चढ़ाया जा रहा है, जिससे मरीजों की हालत और बिगड़ रही है. जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. प्रयागराज के आईजी राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फर्जी ब्लड बैंक का खुलासा हुआ था. उसकी जांच की जा रही है. मौसमी जूस है या नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
यूपी : कुशीनगर के सरकारी स्कूल में मिली शराब, प्राचार्य निलंबित
