31 अक्टूबर से भरे जाएंगे CTET दिसंबर 2022 के लिए फॉर्म
नई दिल्ली:
CTET 2022 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) दिसंबर 2022 प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी. जो उम्मीदवार 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे CTET की ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. सीटीईटी के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, जो 24 नवंबर 2022 रात 11:59 बजे तक चलेगी. जबकि शुल्क का भुगतान 25 नवंबर 2022 दोपहर 3:30 तक किए जा सकते हैं. सीटीईटी सिलेबस, भाषा, योग्यता और एग्जाम सिटी की जानकारी इंफॉर्मेशन बुलटिन में दी गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
