Published: Mar 14, 2023 03:17:50 pm
स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जायेगा। इस बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की कक्षा 10 की परीक्षा बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टाइम टेबल 2023 के अनुसार परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
BSEB
BSEB Class 10 Result 2023: इस बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बीएसईबी क्लास 10वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 6 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की जारी की गयी थी। इस बार रिजल्ट मार्च के अंत तक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होने की संभावना है। इस बार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की कक्षा 10 की परीक्षा बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टाइम टेबल 2023 के अनुसार परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। आप को बता दे कि पिछले साल, BSEB कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित होने के कुछ दिनों के बाद छात्रों को स्कूल से अपनी बीएसईबी कक्षा 10 की मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।

