नई दिल्लीPublished: Mar 21, 2023 02:58:42 pm
Bihar Board Class 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है अब ये इंतजार ख़त्म हो चूका है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब BSEB उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
Bihar Board Class 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का इन्तजार ख़त्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल कुल मिलाकर 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल मिलाकर 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट या बिहार इंटर का रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में शामिल होने वाले लगभग 13.5 लाख छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे रहे थे। अब वे biharboardonline.bihar.gov.in से अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर आसानी से अपने मार्क्स देख सकते हैं, इसके अलावा कुछ दिनों बाद वे अपने संबंधित स्कूलों से बीएसईबी कक्षा 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब BSEB उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। अधिक जानकारी रिजल्ट अधिसूचना के माध्यम से साझा की जाएगी।

