नई दिल्लीPublished: Mar 23, 2023 01:17:41 pm
BSEB 12th Exam: BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश ने टॉप किया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
BSEB 12th Exam 2023
BSEB 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश ने टॉप किया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप इस परीक्षा में फेल हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका देता है। कक्षा 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करता है। जिसमें 33 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर दुपरा एग्जाम दे सकते हैं।

