आम बोलचाल में लोग कहते हैं कि सुधर जाओ, नहीं तो कहीं जेल की रोटी न तोड़नी पड़े, लेकिन आपको आश्चर्य होगा ये जानकर कि आम तो आम कुछ खास लोग भी जेल की रोटी खाने के लिए सिफारिश लगाते फिरते हैं. इनमें क्या नेता, क्या अफसर जेल की रोटी खाने को बेताब रहते हैं? पढ़ें ये रिपोर्ट
जेल का खौफ ऐसा है कि आज के दौर में भी जेल जाने से लोग बचते हैं और कई हथकंडे भी अपनाते हैं. अगर अपराध हुआ तो कोर्ट कचहरी और वकीलों के चक्कर काटते हैं. इसके साथ ही ज्योतिषियों के चक्कर भी काटते हैं और ज्योतिष जो बतातें है उसे विश्वास कहें या अंधविश्वास, लेकिन आज भी लोग ज्योतिषियों की बातों में आकर जेलों से रोटियां मंगवाकर इन रोटियों को खाते हैं. ज्योतिष संतोष खंडूरी ने बताया कि इसके पीछे छिपा है एक मिथक माना जाता है कि जेल यात्रा का दोष काटने के लिए जेल की रोटियां खानी चाहिए. वहीं ज्योतिष कई बार कुंडली में नक्षत्रों और ग्रह का योग देखकर जेल की रोटी खाने की बात करते हैं.
आपके शहर से (देहरादून)
बिना अपराध किये जेल की रोटी खाने के लिए तमाम हथकंडे लोग अपनाते हैं. सूत्रों की माने तो कई राजनेता, पुलिस के बड़े अधिकारी और अभिनेता जेल अधिकारियों से अप्रोच लगा कर जेल की रोटी मंगवाते हैं और कई लोग जेल पहुंचकर रोटी खाते हैं.
अब इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और लेकिन जेल यात्रा का दोष काटने के लिए बड़े-बड़े लोग जेल की रोटियां ढूंढ कर खाते हैं. भले ही ये एक मिथक है कि जेल की रोटी खाने से जेल यात्रा का योग घट जाता है लेकिन इस मिथक को कई राजनेता अधिकारी आज भी जेल की रोटियां खाते हैं, जिससे उनको जेल न जाना पड़े.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dehradun news, UK News
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 13:28 IST









