नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे स्कूल

Byadmin

Jul 6, 2023 # Uttarakhand weather update, #havoc of rain in Uttarakhand, #heavy rain in Nainital, #Heavy rain in Uttarakhand, #meteorological department issued orange alert, #Nainital weather condition, #Nainital Weather Update, #orange alert of rain in Nainital, #orange alert of rain in Uttarakhand, #rain havoc in Nainital, #schools in Nainital closed due to heavy rain, #weather condition of Uttarakhand, #when will it rain in Nainital, #when will it rain in Uttarakhand, #उत्तराखंड के मौसम का हाल, #उत्तराखंड में कब होगी बारिशउत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, #उत्तराखंड में बारिश का कहर, #उत्तराखंड में भारी बारिश, #उत्तराखंड मौसम अपडेट, #नैनीताल के मौसम का हाल, #नैनीताल में कब होगी बारिश, #नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, #नैनीताल में बारिश का कहर, #नैनीताल में भारी बारिश, #नैनीताल मौसम अपडेट, #भारी बारिश से नैनीताल के स्कूल बंद, #मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे स्कूल


पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एहतियातन नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 7 जुलाई को जिले में आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. लगातार बारिश होने से नदी और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ चुका है. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है. हल्द्वानी के काठगोदाम में गौला नदी का जलस्तर 500 क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है.

डीएम वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग में अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को शुक्रवार को बंद रखने का फैसला किया गया है. वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर रखी जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि बंद पड़ी सड़कों को तत्काल खोला जा सके और लोगों को आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

भूस्खलन से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. वहीं कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं. भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर और बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया. नैनीताल जिले में अभी 25 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. इन्हें खोलने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.

अनावश्यक यात्रा से करें परहेज
वहीं नैनीताल पुलिस भी पर्वतीय क्षेत्रों में पूरी तरह से मुस्तैद है. जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि इस समय अनावश्यक यात्रा करने से बचें. आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 या फिर नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर जरूर सूचना दें. पुलिस टीम की पर्वतीय क्षेत्रों पर खास नजर है.

Tags: Heavy rain alert, Local18, Nainital news, Uttarakhand news, Weather Alert

By admin

Leave a Reply