देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा शर्मा ने सभी  छात्र-छात्राओं  को  बधाई दी  व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ सिल्वरलाइन स्कूल शकर पुर लक्ष्मी नगर दिल्ली  में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। 

स्कूल में  इस आजादी के महोत्सव को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मनाया गया. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और वे मंत्रमुग्ध हो कर उनकी रंगारंग प्रस्तुति का आनंद लेते दिखे I देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूल में इस आजादी के जश्न को मनाने में शामिल छात्रों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली. जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस मौके पर प्ले ग्रुप और नर्सरी  नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति दी. अपनी प्रस्तुति से सब को मोहित कर दिया. खास बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चों ने महज 8 दिन की तैयारी में शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंतमुग्ध कर दिया. इस दौरान, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भारतीय संस्कृति और हुए देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया Iस्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा शर्मा ने सभी  छात्र-छात्राओं  को  बधाई दी  व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply