सुमित्रा नंदन पंत से लेकर मुरली मनोहर जोशी...इस स्कूल का गौरवशाली है इतिहास, निकले हैं कई ऑफिसर और राजनेता


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा स्कूल भी है जिसका गौरवशाली अतीत रहा है राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा जीआईसी स्कूल की स्थापना 1889 में हुई थी. ये स्कूल शहर के ऐतिहासिक भवनों में भी गिना जाता है. वैसे तो अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का भी दर्जा दिया गया है.

इस स्कूल का इतिहास काफी शानदार रहा है क्योंकि इस स्कूल से पढ़े हुए छात्रों ने अल्मोड़ा ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. इस स्कूल से आईएएस, पीसीएस और कई राजनेता के अलावा कई अनेकों छात्रों ने यहां से पढ़ाई कर विभिन्न पदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं या फिर दे रहे हैं.

जानी-मानी हस्तियां
इस स्कूल से कई जानी-मानी हस्तियां यहां से पढ़ चुकी हैं. पूर्व जनरल बीसी जोशी, आईएस कमलेश पंत, पूर्व राज्यपाल बीडी पांडे, मशहूर कवि सुमित्रा नंदन पंत, जनसंघ के संस्थापक सदस्य सोबन सिंह जीना, डॉ मुरली मनोहर जोशी, अल्मोड़ा के मौजूदा सांसद अजय टम्टा और वर्तमान में विधायक मनोज तिवारी के अलावा कई छात्र यहां से पढ़ाई कर चुके हैं इस स्कूल का नाम रोशन किया है.

स्कूल का शानदार इतिहास
जीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने बताया इस स्कूल का इतिहास काफी शानदार रहा है यहां से पढ़ने वाले छात्रों ने अल्मोड़ा के साथ पूरे उत्तराखंड का नाम ऊंचा किया है. यहां से पढ़े हुए बच्चे भारत ही नहीं विदेशों में जाकर नौकरी कर रहे हैं. इसके अलावा यहां के कई छात्र आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और राजनेता यहां से पढ़ाई कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि छात्रों की समय-समय पर काउंसलिंग भी कराई जाती है. इस स्कूल से पढ़े हुए छात्रों के द्वारा काउंसलिंग कराई जाती है.

Tags: Govt School, Local18

By admin