CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगी, जानें फुल अपडेट 

CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू

नई दिल्ली:

CBSE Pre Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी की जा चुकी है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. वहीं लेटेस्ट खबर में सीबीएसई प्री बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हो रही है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है. इस साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार, 15 दिसंबर से शुरू हो रही हैं, जो विंटर वेकेशन से पहले-पहले यानी 28 दिसंबर तक खत्म हो जाएंगी. सीबीएसई प्री बोर्ड परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सीबीएसई प्री बोर्ड परीक्षा डेट्स के साथ परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट के लिए एग्जाम गाइडलाइन भी जारी की गई है, जिसे सभी स्टूडेंट को फॉलो करना होगा.  

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply