तो जहां भर्ती 2021 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीटेक और मास्टर डिग्री हासिल कर चुके युवा 3 सितंबर तक इन 347 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. खास बात यह है कि यूनियन बैंक ने इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. यहां परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर 9 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी. जो लोग इस परीक्षा को पास कर मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगे, उनका सिलेक्शन कर लिया जाएगा.

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
यूनियन बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2021 को शुरू की गई है. योग्य उम्मीदवार 3 सितंबर 2021 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी उम्मीदवारों को 3 सितंबर तक एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म कंप्लीट करना होगा. इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. कुछ पदों पर 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा, कुछ पदों पर मास्टर डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार और कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो कुछ पदों पर 20 से 30 साल, कुछ पदों पर 25 से 35 साल और कुछ पदों पर 30 से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के बारे में सटीक जानकारी के लिए आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

इतना है आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 निर्धारित की गई है. इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in पर जाना होगा. यहां जब आप रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन मिल जाएगा. इसमें आपको आवेदन का लिंक और आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ेंः UP PS Recruitment 2021: पंचायत सहायक के 58189 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त, ऐसे करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.

By admin

Leave a Reply