अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार एक महामानव का निर्माण करते हैं: प्रदीप सिंह बिष्ट

जयपुर। शिक्षा और संस्कार जीवन की अमूल्य निधि है। यदि विद्यार्थियों में यह गुण विकसित होते हैं तो उनका भविष्य उज्जवल  बन जाता है। उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार एक महामानव का निर्माण करते हैं। जिससे समाज देश एवं विश्व की प्रगति होती है। उपर्युक्त हृदयोदगार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह बिष्ट उप शासन सचिव सचिवालय ने हरदेव शिक्षण एवं जनकल्याण संस्थान द्वारा संचालित हरदेव शिक्षा निकेतन विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रेरणा 2024 में आज सोमवार को व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेश भाखरू  ने अपने विचारों में विद्यालय की प्रशंसा की और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। स्कूल के निदेशक भूपराम शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप बनाते हुए सन 1999 से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तम गुणवत्ता युक्त शिक्षा संस्कार प्रदान करना इसकी प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जयपुर ने दसवीं कक्षा की छात्रा नीतू गुप्ता को बोर्ड परीक्षा 2024 में 92% अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह और 5100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। आपने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रगति पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। अर्जुन लाल बुनकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झोटवाड़ा शहर, प्रताप सिंह, भानु शेखावत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के सचिव ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जयश्रीराम की ध्वनि वाले नृत्य औरक सुखदेव,राजगुरु एवम भगत सिंह की देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक की सराहना की। धनंजय सिंह समाज सेवक, आनंद पांडे,प्रवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड महासभा राजस्थान, अरविंद विक्रम सिंह प्रोफेसर राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, हरेंद्र पाल सिंह जादौन समाज सेवक विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों के रंगारंग देश भक्ति कार्यक्रमों की सराहना की।

विद्यार्थियों ने अनेक देशभक्ति तथा क्षेत्रीय व आंचलिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की संचालिका मीना शर्मा, सह संयोजिका सलोनी और हरि प्रकाश शर्मा, संयोजक ने अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका ज्योति शर्मा ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा 2024 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। समस्त स्टाफ को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हरिकृष्ण शर्मा ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

By admin

Leave a Reply