सिलेबस का रखें ध्यान (Exam Tips)
परीक्षा की तैयारी करते समय सिलेबस (Syllabus) का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यदि आप तैयारी में कोचिंग की मदद ले रहे हैं तो आप थोड़ा-बहुत शिक्षक पर निर्भर करते हैं। लेकिन जब आप सेल्फ स्टडी (Tips For Self Study) की तैयारी करते हैं तो सिलेबस की पूरी जिम्मेदारी आपकी हो जाती है। आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसका लेटेस्ट सिलेबस निकाल कर रख लें। फिर उस अनुसार तैयारी करें।
यूपीएससी निकालना है तो करना होगा अपनी आदतों में बदलाव, ध्यान दें
सोशल मीडिया से बनाएं दूरी (Exam Tips)
किसी भी परीक्षा के लिए फोकस रहना जरूरी है, इसके लिए आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाना होगा। ऐसे छात्र जो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, वो अपनी पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान दे पाते हैं। अब के दौर में सोशल मीडिया कंपटीशन, जलन और नफरत के प्रचार-प्रसार का माध्यम बन गया है।
NEET 2024: नेगेटिव मार्किंग से हैं परेशान तो इन 7 टिप्स से करें दोस्ती
अनुशासन के साथ फॉलो करें टाइम टेबल
किसी भी छात्र के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अनुशासन। ऐसे छात्र जिनके पास एक या दो साल का समय है, उन्हें अनुशासन के साथ टाइम टेबल फॉलो करना चाहिए। हालांकि, टाइम टेबल बनाते समय उसमें खुद के लिए ब्रेक का समय भी रखें। पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेक लेना भी जरूरी है।
मॉक टेस्ट और पुराने पेपर को सॉल्व करें
मॉक टेस्ट (Free Mock Test For Exams) देने से परीक्षाओं का अनुभव होता है और इससे आपका आत्मविश्ववास बढ़ेगा। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या नेशनल लेवल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मॉक टेस्ट जरूर दें, इससे आपकी तैयारी अच्छे से हो जाएगी। साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्र भी हल करें।
