अप्लाई करने की अंतिम तारीख (Delhi School Admission 2024 Last Date)
यदि आपको अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 6,7,8 या 9 में कराना है तो आज से आवेदन करना शुरू कर दें। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें
इंडियन मर्चेंट नेवी में बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
दिल्ली के सरकारी स्कूल में एडमिशन पाने के लिए उम्र सीमा (Age Limit Delhi Schools)
नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) के तहत स्कूल में प्रवेश (School Admission) पाने के लिए आयु सीमा में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं कक्षा में 7 में प्रवेश पाने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयु 11 वर्ष और अधिकतम आयु 13 वर्ष से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें
एक बार फिर गुलजार हुआ कोटा शहर, हजारों की संख्या में एडमिशन लेने पहुंचे छात्र
कक्षा 8 में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 12 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 14 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। कक्षा 9 में प्रवेश पाने के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष एवं अधिकतम आयु 15 वर्ष से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें
इस मशहूर एक्टर के बेटे ने नहीं चुनी एक्टिंग, देश सेवा का मन बनाया और बने IAS अधिकारी
तीन चरणों की तारीखों को नोट कर लें (Delhi School Admission 2024)
पहला चरण
- आवेदन 8 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक होंगे
- स्कूल अलॉट करने की लिस्ट 29 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी
- आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से 10 मई तक पूरी की जाएगी
दूसरा चरण
- आवेदन 15 मई से शुरू होकर 15 जून तक होंगे
- स्कूल अलॉट करने की लिस्ट 27 जून को प्रकाशित की जाएगी
- आवेदन प्रक्रिया 28 जून से 6 जूलाई तक पूरी की जाएगी
तीसरा चरण
- आवेदन 7 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक होंगे
- स्कूल अलॉट करने की लिस्ट 12 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी
- आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी
अधिक जानकारी के लिए और रजिस्ट्रेशन करने के लिए edudel.nic.in. पर क्लिक करें
