जयपुर। देशभर में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इन स्कूलों में 20 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसकी एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रम और परीक्षा के लिए आवेदन की पहल अभी चल रही है। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2024 के लिए पंजीकरण इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) की 9 अगस्त तक है और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2024 है। इन बी-स्कूलों में दिल्ली स्कूल आॅफ बिजनेस (वीआईपीएस-टीसी), (नई दिल्ली), बिमटेक (नोएडा), जिÞमे (कोच्चि), कलकत्ता बिजनेस स्कूल (कोलकाता), डॉ. डीवाई पाटिल बी स्कूल, (पुणे) और एनईआरआईएम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस (गुवाहाटी) के टॉप संस्थान भी शामिल है।
शैक्षणिक प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर: एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीजीडीएम के लिए वर्तमान शैक्षणिक प्रवेश के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आवेदन शुल्क 2100 है। उम्मीदवार 1500 का अतिरिक्त शुल्क देकर अतिरिक्त परीक्षा मोड का विकल्प चुन सकते हैं।
