जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूईआई ग्लोबल एजुकेशन ले विटेसे 2025 के छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में पूरे भारत में यूईआई ग्लोबल के सभी 9 परिसरों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, नई दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और त्रिवेन्द्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में 2 दिन का खेल और 1 दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 8 खेल गतिविधियां खेली जा रही हैं। जिनमें क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और इनडोर और आउटडोर दोनों खेल शामिल हैं।
कार्यक्रम के तीसरे दिन समूह नृत्य प्रतियोगिता, गायन, जैम सत्र और गाला नाइट आयोजित किया गया है। विजेता टीमों और उपविजेताओं को खेल, आतिथ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रत्येक प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि और पदक से सम्मानित किया जाएगा।
उद्धघाटन समारोह में छात्रों को प्रेरित करने के लिए एमडी और सीईओ मनीष खन्ना ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह खिलाड़ियों के बीच प्रेरणा देता है, साथ ही विद्यार्थियों को देश के लिए अपनी क्षमता को आगे ले जाने में मदद करता है।
