नई दिल्ली हवाई अड्डे पर धरा गया था सुकेश यादव, वियतनाम भागने की योजना विफल

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक अभियान में काकचिंग जिले से कथित रूप से पीएलए कैडर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस ने कहा कि यह व्यक्ति स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। चुराचंदपुर जिले में एक और अभियान मेंपुलिस ने 303 राइफल, मैगजीन, सिंगल बैरल गन, 22 राइफल, पंप, विभिन्न हथियारों के जीवित राउंड सहित अन्य सामग्रियां बरामद की।

पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एनएच 37 पर 122 वाहनों तथा एनएच-2 पर 637 वाहनों को जाने दिया गया। सभी वाहन आवश्यक वस्तुएं लेकर जा रहे थे। कुकी संगठनों द्वारा पूर्ण बंद के कारण बंद किए गए तेल डिपो खुल गए।            

By admin