जनसुनवाई तो... अपनी समस्या क्या बताएंगे लोग, जब कलेक्टर ऑफिस में ही है एक...


Last Updated:

Almora News : अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि टीचर और प्रोफेसर समय पर नहीं आते, जिसस…और पढ़ें

X

अल्मोड़ा का सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय.

हाइलाइट्स

  • छात्रों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई.
  • बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग की गई.
  • समय पर कक्षाओं में शिक्षकों की उपस्थिति की मांग.

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि टीचर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचते, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा आती है. इसके अलावा, नियमित रूप से प्रोफेसर भी कॉलेज नहीं आते हैं. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए, ताकि प्रोफेसर समय पर कॉलेज में उपस्थित रहें. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि कई प्रोफेसर लंबे समय से छुट्टी पर हैं.

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि वह LLB 5th सेमेस्टर के छात्र हैं. बच्चे रोजाना क्लास में आते हैं, लेकिन टीचर समय पर नहीं पहुंचते. दुर्भाग्य की बात यह है कि जबसे यूनिवर्सिटी बनी है, तबसे इसकी स्थिति और भी खराब हो गई है. अगर टीचर समय पर नहीं पहुंचेंगे, तो इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा. इस यूनिवर्सिटी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. उन्होंने कुलपति महोदय से अनुरोध किया है कि इस व्यवस्था को सुधारने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए, ताकि शिक्षक समय पर कॉलेज में पहुंच सकें. उन्होंने कुछ शिक्षकों पर आरोप भी लगाए हैं कि वे लंबे समय से एलएलबी की कक्षाओं में नहीं आ रहे हैं.

क्या है छात्रों की मांग?
छात्र मुकेश लटवाल ने बताया कि जिस तरीके से डिपार्टमेंट में दिक्कत हो रही है, उससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन की मांग का वह भी समर्थन करते हैं, क्योंकि दूर-दराज के बच्चे जब इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाए. उन्होंने कहा कि शिक्षक समय पर कक्षाओं में जाकर क्लास लें, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो.

homeuttarakhand

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर छात्रों की नाराजगी

By