काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ICSE या कक्षा 10 और ISC या कक्षा 12 के परिणाम आज जारी करेगा. परिणाम दोपहर तीन 3 बजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी. परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जाएंगे. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा भी जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है.
काउंसिल के करियर पोर्टल पर भी छात्रों का परिणाम देखा जा सकेगा. इसके लिए स्कूलों को प्रिंसिपल की आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा. वहीं स्टूडेंट्स अपने इंडीविजुअल रिजल्ट cisce.org या results.cisce.org पर देख सकते हैं.
आईसीएसई, आईएससी 2021 परिणाम कैसे करें चेक
सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.
होमपेज पर ‘परिणाम 2021’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी क्लास सेलेक्ट करें.
इसके बाद यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और ऑटो जेनरेटेड कोड एंटर करें.
रिजल्ट व्यू करने के लिए सबमिट पर क्लिक कर दें.
ICSE या ISC 2021रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें.
एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
SMS के जरिए भी परिणाम देखा जा सकता है. SMS पर ICSE परिणाम 2021 प्राप्त करने के लिए, ICSE सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करें 09248082883 पर मैसेज भेज दें. वहीं ISC परिणाम 2021 SMS के जरिए हासिल करने के लिए भी ISC सात अंकों की यूनिक आईडी टाइप करें और 09248082883 पर मैसेज भेज दें.
आंसर स्क्रिप्ट्स की नहीं होगी री-चेकिंग
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा आयोजित नहीं की थी. इसीलिए परिषद ने कहा है कि क्योंकि इस साल 10वीं-12वीं के एग्जाम नहीं हुए इसलिए आंसर स्क्रिप्ट्स की भी री-चेकिंग नहीं की जाएगी. CISCE ने एक बयान में कहा अगर मार्क्स की कैलकुलेशन में कोई गड़बड़ पाई जाती है तो छात्रों को डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन मैकेनिज्म के माध्यम से ऑब्जेक्शन उठाने की अनुमति दी जाएगी.
बता दें कि इस साल 3 लाख छात्रों ने ICSE की बोर्ड परीक्षाओँ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. अगले एकेडमिक ईयर की तैयारी के लिए आईसीएसई ने 2022 बोर्ड से पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के सिलेबस को कम कर दिया है.
