रीना रॉय को घूरता रहा वो, फिर मूंछों पर ताव दिया... जब मच गया था हंगामा


नैनीताल: देशभर में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है. जहां एक नाव चालक की बेटी अस्मिता परिहार ने 10वीं की परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है. अस्मिता की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है.

नैनीताल के मल्लीताल स्थित सनवाल स्कूल की छात्रा अस्मिता ने अंग्रेजी में 91, हिंदी में 97, गणित में 99, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 97 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए. कुल मिलाकर अस्मिता ने 98.6% अंक प्राप्त कर नैनीताल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है.

यू ट्यूब बना पढ़ाई का जरिया

अस्मिता की यह सफलता इसलिए भी खास है. क्योंकि उन्होंने किसी प्रकार की ट्यूशन क्लास नहीं ली. उन्होंने बताया कि वे स्कूल के बाद रोजाना 3-4 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं और अपने डाउट्स क्लियर करने के लिए यूट्यूब का सहारा लेती थीं. अस्मिता ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं नैनीताल टॉप करूंगी, लेकिन जब मेहनत का फल मिला तो बहुत अच्छा लगा. मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने मेरा पूरा सहयोग किया.

इंजीनियर बनना है लक्ष्य

अस्मिता ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना है. वह अब जेईई मेन्स की तैयारी करेंगी. उन्होंने कहा कि अगली कक्षाओं के साथ ही वो जेईई मेंस के लिए भी पढ़ाई जारी रखेंगी,और आईआईटी में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस से बीटेक करके कुशल इंजिनियर बनेंगी, उनकी यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

पिता हैं नावचालक

अस्मिता के पिता दीपक परिहार नैनीताल झील में नाव चलाते हैं. उन्होंने बताया कि मेरे पास खुद की एक नाव है, जिससे घर का खर्च चलता है. मेरी बेटी ने आज जो मुकाम हासिल किया है. उस पर मुझे गर्व है. वह रोजाना दिल लगाकर पढ़ाई करती थी और उसी का नतीजा है कि आज उसने जिले में टॉप किया.

कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

वहीं, सनवाल स्कूल की प्रिंसिपल ए. इमैनुएल ने भी अस्मिता की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हमारा स्कूल कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करता है. अस्मिता की मेहनत हमारे शिक्षकों की लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है कि आज हमारे स्कूल की छात्रा नैनीताल टॉप करने में सफल रही है.

यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड से 10वीं में यूपी टॉप करने वाले विधांशु शर्मा बोले- टॉपर बनने की नहीं थी उम्मीद, भविष्य में करेंगे UPSC की तैयारी

By