Last Updated:
Uttarakhand CBSE Result : उत्तराखंड सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 में ओवरऑल रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कुछ खास नहीं रहा. एजुकेशन हब के लिए मशहूर देहरादून 12वीं में टॉप10 में भी जगह नहीं बना पाया..
सीबीएसई ने इस बार सभी बोर्ड के रिजल्ट अनाउंस होने के बाद सबसे आखिर में अपना रिजल्ट जारी किया..
हाइलाइट्स
- उत्तराखंड का ओवरऑल रिजल्ट पिछले साल से कमजोर रहा.
- देहरादून 12वीं में टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया.
- 10वीं में देहरादून का पासिंग परसेंटेज 83.45% रहा.
देहरादून : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई ने बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया. इस बार भी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है, लेकिन ओवरऑल रिजल्ट में उत्तराखंड पिछले साल के मुकाबले पिछड़ गया. CBSE 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट में राज्य ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. एजुकेशन हब होने के बावजूद ये हालात रहे. CBSE के नतीजों में उत्तराखंड की क्या स्थिति रही, यहां कौन टॉपर रहा, चलिए जानते हैं.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए. उत्तराखंड में दसवीं के स्टूडेंट का पासिंग परसेंटेज 92.99% रहा, जबकि देहरादून में ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 83.45% रहा. 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में देहरादून में पासिंग पर्सेंटेज 83.45 फीसदी रहा.. जिसमें ओवरऑल उत्तराखण्ड का पासिंग पर्सेंटेज 86.15 फीसदी रहा.
पिछले कुछ सालों से सीबीएसई टॉपर्स के नाम अनाउंस नहीं करता है, लेकिन स्कूल की तरफ से अपने-अपने स्कूल टॉपर घोषित किए जाते हैं. बोर्ड में पासआउट हुए बच्चे काफी खुश नज़र आए.
उत्तराखंड में ओवरऑल रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कुछ खास नहीं रहा. एजुकेशन हब के लिए मशहूर देहरादून 12वीं में टॉप10 में भी जगह नहीं बना पाया.. वहीं 10 में भी कमोबेश यही स्थिति रही, जब देहरादून रीजन 14 वें स्थान पर रहा. पासऑउट स्टूडेंट अब अपने फ्यूचर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
सीबीएसई ने इस बार सभी बोर्ड के रिजल्ट अनाउंस होने के बाद सबसे आखिर में अपना रिजल्ट जारी किया.. इसमें शुरूआती दौर में कभी साइट हैंग हुई तो कहीं रिजल्ट अनाउंस होने के बाद भी अपलोड ही नहीं पाया.. इससे दिन भर स्टूडेन्ट,टीचर और पेरेन्ट्स में कन्फ्यूजन रहा.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें
