authorimg


Last Updated:

Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने प्रदेश ने मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की.

अब कॉलेज में एडमिशन से पहले देना होगा ब्लड टेस्ट. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

देहरादूनः आजकल के दौर में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि स्कूल में पढ़ने वाले तक बच्चे भी नशा कर रहे हैं. इसी के रोकथाम के लिए धामी सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है. नशे की लत का शिकार हो चुके युवाओ की मुश्किलें आगे और भी बढ़ने वाली हैं. भविष्य में शिक्षण संस्थानों और हॉस्टल में एंट्री से पहले ब्लड टेस्ट किया जा सकता है. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन्कॉर्ड) की बैठक में इसके निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए अभिभावकों और स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बातचीत की जाए.

मुख्य सचिव ने प्रदेश ने मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की. मुख्य सचिव ने कहा कि नशे की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस विभाग को कड़े कदम उठाने होंगे. इसके लिए एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह को नोडल ऑफिसर नामित करते हुए मुख्य सचिव ने उन्हें फ्री हैंड एक्शन की छूट दी है.

इसके अलावा मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना और ड्रग कंट्रोल विभागों को आपसी समन्वय के साथ एकसाथ राजव्यापी अभियान चलाना होगा. प्रत्येक जिले में डीएस और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्टलों और छात्रावासों में मेडिकल परीक्षण के लिए संस्थानों की व्यवस्था करेगा. यह कदम नशे की शुरुआत पहचान और रोकथान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्य सचिव ने निर्देश गिए की सोशल मीडिया, इंफ्लयूएंसर, एनसीसी, एनएसएस, महिला मंगल दलों और स्थानीय संगठनों को भी अभियान में शामिल किया जाए. सभी जिलों में मासिक रूप से जिला मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं जिला समन्वय समिति की बैठकें कराई जाएंगी.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttarakhand

कॉलेज में एडमिशन से पहले होगा ब्लड टेस्ट! सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

By