कान का मैल अपने आप निकल जाएगा बाहर, घर पर रखी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल


Rudraparyag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ से बदरीनाथ जा रहा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया. इस ट्रैवलर में ड्राइवर सहित कुल 20 लोग सवार थे. बस अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए सोनार मशीन मंगाई गई है. वहीं अभी भी 10 लोग लापता हैं, जिनको ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ड्राइवर ने बताया कि रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टैंपो अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी. टैंपों में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले लोग सवार थे.

Rudraparyag Road Accident: रुद्रप्रयाग हादसे के चार घायलों को लाया गया ऋषिकेश एम्स

रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना के 4 घायल एम्स पंहुचाये गए. एम्स के पीआरओ संदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चारों घायलों का ट्रॉमा इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है.

Rudraparyag Bus Accident: घायलों को लाया गया ऋषिकेश एम्स

रुद्रप्रयाग वाहन हादसे में घायल को हैली एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स लाया गया, जहां एम्स के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर की टीम ईलाज में जुट गई है. तीन घायलों को लाया जा रहा है, जिसमें से अभी 2 घायलों को हेली से एम्स लाया गया है.

Rudraparyag Bus Accident: घायलों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा

रुद्रप्रयाग बस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है. रुद्रप्रयाग जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में अब तक टेम्पो ट्रैवलर का कोई सुराग नहीं मिला है. हादसे के वक्त इस मिनी बस में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे. सभी यात्री गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और हरिद्वार निवासी ड्राइवर शामिल था. दुर्घटना में चालक सकते आठ यात्री घायल हैं, तीन के शव बरामद हुए हैं. नौ यात्री मिसिंग हैं.

Rudraparyag Bus Accident: बस हादसे में लापता लोगों की लिस्ट

1- रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
2- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
3- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
4- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
5- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
6- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
7- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
8- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
9- कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
10- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

Rudraparyag Bus Accident: बस हादसे के घायलों की लिस्ट

1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

Rudraparyag Bus Accident: अलकनंदा नदी में ढूंढी जा रही है बस

रुद्रप्रयाग बस हादसाः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिरने के बाद अब लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके पर सोनार डिवाइस भेजी गई है. अलकनंदा नदी में लापता बस को खोजने की कवायद शुरू. साउंड वेब्स के माध्यम से बस की लोकेशन का लगेगा पता.

Rudraparyag Bus Accident: बस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग बस हादसाः हादसे की जानकारी मिलने के बाद कंट्रोल रूम पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन. सर्च एंड रेस्क्यू का ले रहे हैं अपडेट. अभी तक तीन लाश मिल चुकी है. इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है.

Rudraparyag Road Accident: बस हादसे में कहां के थे यात्री

रुद्रप्रयाग बस दुर्घटनाः बस में चालक सहित कुल 20 लोग सवार थे. जिसमें गुजरात के 7, महाराष्ट्र के 2, राजस्थान के सात यात्री सवार थे. वहीं ड्राइवर हरिद्वार का रहने वाला थे. इसके अलावा दो लोग मध्य प्रदेश के थे.

Rudraparyag Bus Accident LIVE: बस हादसे पर सीएम धामी ने किया ट्वीट

वहीं इस दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है. सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है. SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

Rudraparyag Bus Accident LIVE: टैंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने बताया, कैसे हुआ हादसा?

रुद्रप्रयाग में गिरी बसः हादसे में घायल टैंपो ट्रैवलर चालकर सुमित ने बताया कि वो केदारनाथ से बस लेकर बदरीनाथ जा रहा था. इस दौरान ट्रक वाले ने टट्टकर मार दी, जिसके चलते टैंपो ट्रैवलर नदी में जा गिरी. उसने बताया कि टैंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे.

Uttarakhand News LIVE: बस हादसे में सात घायलों को बचाया गया

अलकनंदा नदी में गिरी बसः घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौजूद हैं. युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घोलतिर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक जिन सात घायलों को बचाया गया है, उसमें 2 बच्चे, 2 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं.

Uttarakhand News: अलकनंदा नदी में गिरी बस

अलकनंदा नदी में गिरी बसः रुदप्रयाग जिले में उफनती अलकनंदा नदी में लोगों से भरी बस गिर जाने से हड़कंप मचा हुआ है. लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले के धोलतीर इलाके में हुआ है.

By