authorimg


Last Updated:

Uttarakhand Scholarship Scam: सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, 2021-22 और 2022-23 में उधम सिंह नगर जिले से भेजे गए छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच में 456 छात्रों की जानकारी संदिग्ध पाई गई.

उत्तराखंड में स्कॉलरशिप को लेकर स्कैम. (सांकेतिक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • धकाते को राज्यभर में जांच का जिम्मा सौंपा.
  • संचालकों और छात्रों के दस्तावेजों की होगी जांच.
  • बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे.
देहरादूनः उत्तराखंड में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल किच्छा को कागजों में मदरसा दिखाकर छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं.

क्या है मामला

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, 2021-22 और 2022-23 में उधम सिंह नगर जिले से भेजे गए छात्रवृत्ति आवेदनों की जांच में 456 छात्रों की जानकारी संदिग्ध पाई गई. इनमें सरस्वती शिशु मंदिर किच्छा के नाम पर 154 मुस्लिम छात्रों के नाम दर्ज हैं, जबकि यह स्कूल अल्पसंख्यक मान्यता प्राप्त नहीं है. मामले में स्कूल संचालक का नाम मोहम्मद शारिक-अतीक बताया गया है.

धामी ने दिए जांच के आदेश

इस घोटाले के उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते को राज्यभर में जांच का जिम्मा सौंपा है. जांच के दायरे में कई अन्य मदरसे और शिक्षण संस्थान भी आए हैं, जिनमें काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर के स्कूल शामिल हैं. संचालकों और छात्रों के दस्तावेजों के साथ बैंक खातों की भी जांच की जा रही है.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर दी गई आवेदकों की जानकारी संदेहास्पद लगी है. इसमें सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से छात्रवृति लिए जाने का प्रकरण भी सामने आया है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttarakhand

उत्‍तराखंड सरस्‍वती शिशु मंदिर को बताया मदरसा, सीएम धामी को जैसे ही लगी भनक

By