रोहतास में बच्चों की बहादुरी ने बचाई घायल हिरण की जान, समय रहते दिखाई होशियारी


Last Updated:

Nainital News : छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची, जिसके बाद चिंतित परिजन उसकी तलाश में बाहर निकले. कोतवाली पहुंचे तो वहां वो युवक के साथ थी. युवक दूसरी लड़की से छेड़छाड़ में पकड़ा गया था.

Abc
नैनीताल. सरोवर नगरी नैनीताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11वीं क्लास की छात्रा और 30 साल युवक के बीच कथित रिश्ते को लेकर मामला कोतवाली पहुंच गया. घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया है. सूत्रों के मुताबिक, छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद चिंतित परिजन उसकी तलाश में कोतवाली पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि छात्रा एक युवक के साथ थाने में ही मौजूद है. युवक को पुलिस ने दिन में किसी दूसरी लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ के लिए बैठाया था और छात्रा उसके पक्ष में खड़ी नजर आई.

परिवार पहले से परेशान

यह देख छात्रा के परिजन बिफर पड़े और मौके पर ही उसे थप्पड़ जड़ दिया. जवाब में छात्रा ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कोतवाली में जुटकर हंगामा शुरू कर दिया और मामला सांप्रदायिक तनाव में बदल गया. कहा जा रहा है कि हंगामा करने वालों में कुछ लोग नेता हिंदूवादी नेता हैं. उधर, परिजनों का आरोप है कि छात्रा का उक्त युवक से कुछ समय से संपर्क था और वह उसे नशा आदि के लिए प्रेरित करता था. इस संबंध को लेकर परिवार पहले से ही परेशान था.

शहर में माहौल संवेदनशील

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. छात्रा की काउंसलिंग करवाई जा रही है, युवक से भी पूछताछ जारी है. प्रशासन ने हालात को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है. फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से बयान दर्ज कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और शहर में माहौल संवेदनशील बना हुआ है.

homeuttarakhand

नैनीताल में बवाल, युवती को नशा कराता था दूसरे समुदाय का युवक, थाने में हंगामा

By