ओम प्रयास /हरिद्वार. सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव गणेश भगवान हैं. करियर में आज सामान्य स्थिति बनी रहेगी. छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी. नौकरी की तलाश करने वालों को आज सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा. आज कोई धन हानि या नुकसान के योग नहीं है. वैवाहिक संबंधों में भी आज सामान्य दिन व्यतीत होगा. प्रेम संबंधों में आज प्रेमी/प्रेमिका से विवाह की बात कर सकते हैं.
आज मिथुन राशि वालों का लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन विशेष रहने वाला है. आज प्रेमी/प्रेमिका या परिजनों से प्रेम विवाह की बात करने का काफी अच्छा दिन है. आज प्रेम विवाह की बात करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. वैवाहिक संबंधों में आज सुधार के योग हैं. जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव, मतभेद आज खत्म होंगे.
आज मिथुन राशि वालों का करियर राशिफल
वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है लेकिन छात्रों को अपनी स्कूल की पढ़ाई या किसी सरकारी एग्जाम की पढ़ाई के लिए मेहनत और लगन से ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करनी होगी. आज पढ़ाई करने में कोई भी समस्या नहीं होगी. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन सफलता के योग लेकर आया है. सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे के बीच अप्लाई करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. यानी आज इंटरव्यू के लिए अच्छी सूचना प्राप्त होगी. जिन जातकों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है, उन्हें भी आज अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है.
आज मिथुन राशि वालों का व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कोई नुकसान या धन हानि के योग आज नहीं है. आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है. कार्य क्षेत्र संबंधित आज कोई यात्रा होगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा. जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज का दिन आर्थिक लाभ का योग लेकर आया है. अपने सहयोगी या सीनियर के साथ चल रहे तनाव आज खत्म हो जाएंगे.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.