Last Updated:
Uttarakhand Rain Alert : मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में वर्षा के तीव्र दौर रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा भी की है.
देहरादून में बीते दो दिनों से अतिवृष्टि से प्रलय जैसे हालात बनते नजर आए. बारिश के बाद नदियों के तेज बहाव ने लोगों के घर उजाड़ दिए, बड़े- बड़े पुल भी धराशायी हो गए. 15 से ज्यादा लोगों के मरने और 16 लोगों के लापता होने की दुखद घटना हुई. दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस सहस्त्रधारा में बादल फटने के बाद सब कुछ तरस-नहस हो गया. आज भी उत्तराखंड के क़ई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सितंबर का महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है, लेकिन मानसून विदाई लेने के बजाय रुलाकर जा रहा है.
भारी बारिश के चलते रहेंगे सभी स्कूल बंद
राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और अगले दो घण्टों के लिए वैरी हैवी रेन अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की संभावना के चलते देहरादून के कक्षा1 से 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिला प्रशासन की ओर से 1 दिन की छुट्टी घोषित की है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें
